return to news
  1. TCS Q1 Results: कैसे रह सकते हैं जून तिमाही के नतीजे? डिविडेंड को लेकर क्या है उम्मीद

मार्केट न्यूज़

TCS Q1 Results: कैसे रह सकते हैं जून तिमाही के नतीजे? डिविडेंड को लेकर क्या है उम्मीद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 08, 2026, 12:11 IST

सारांश

TCS ने पिछले कुछ वर्षों में पहली तिमाही में लगातार अंतरिम डिविडेंड दिया है। कंपनी ने FY26 की पहली तिमाही में 11 रुपये, FY25 में 10 रुपये, FY24 में 9 रुपये और FY23 में 8 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। अब बाजार को उम्मीद है कि इस बार कंपनी इससे ज्यादा डिविडेंड घोषित कर सकती है।

शेयर सूची

TCS

TCS लंबे समय से अपने शेयरधारकों को नियमित डिविडेंड देती रही है।

TCS Q1 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तिमाही नतीजे जल्द ही आने वाले हैं। कंपनी की बोर्ड की बैठक गुरुवार, 9 जुलाई को होगी, जिसमें FY27 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी FY27 के पहले अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला करेगी। इस बीच TCS के शेयरों में आज 0.33 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 2089 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 7.55 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Q1 नतीजों से क्या उम्मीद?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक TCS की जून तिमाही के नतीजे ज्यादा मजबूत नहीं रहने की उम्मीद कम है। कंपनी की आय (Revenue) तिमाही-दर-तिमाही लगभग स्थिर रह सकती है। पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का असर कारोबार पर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि की वजह से कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 1% घट सकता है। हालांकि रुपये की कमजोरी और लागत कम करने की कोशिशों से कुछ राहत मिल सकती है।

इन बातों पर रहेगी बाजार की नजर

नतीजों के दौरान निवेशकों की नजर कंपनी के पुनर्गठन, अमेरिकी बाजार में आईटी खर्च की स्थिति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असर, पश्चिम एशिया के तनाव, लागत कम करने वाली परियोजनाओं और BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) कारोबार की मांग पर रहेगी।

डील विन्स पर भी रहेगा फोकस

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि जून तिमाही में TCS की नई डील्स का कुल मूल्य (TCV) 8 से 10 अरब डॉलर रह सकता है। हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले कम हो सकता है, क्योंकि कंपनियां कीमतों को लेकर ज्यादा सख्ती दिखा रही हैं। निवेशकों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि TCS नई निवेश योजनाओं और आक्रामक रणनीति के जरिए ग्रोथ को कैसे तेज करती है।

डिविडेंड पर क्या है उम्मीद

TCS ने पिछले कुछ वर्षों में पहली तिमाही में लगातार अंतरिम डिविडेंड दिया है। कंपनी ने FY26 की पहली तिमाही में 11 रुपये, FY25 में 10 रुपये, FY24 में 9 रुपये और FY23 में 8 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। अब बाजार को उम्मीद है कि इस बार कंपनी इससे ज्यादा डिविडेंड घोषित कर सकती है।

अगर 9 जुलाई को बोर्ड अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी देता है, तो इसका लाभ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिनके नाम 15 जुलाई 2026 तक कंपनी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में दर्ज होंगे। इसी तारीख को कंपनी ने रिकॉर्ड डेट तय किया है।

डिविडेंड देने का मजबूत रिकॉर्ड

TCS लंबे समय से अपने शेयरधारकों को नियमित डिविडेंड देती रही है। FY26 में कंपनी ने कुल 110 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जिसमें पहली तीन तिमाहियों में 11-11 रुपये, दिसंबर तिमाही में 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 31 रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल था। इस दौरान कंपनी ने कुल 28,583 करोड़ रुपये का डिविडेंड बांटा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख