return to news
  1. Stock Market: US-Iran टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से बढ़ी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से बढ़ी बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 08, 2026, 10:52 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका ने ईरान पर फिर से बड़ा सैन्य हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 7-8 जुलाई 2026 को ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई और मिसाइल हमले किए हैं। इससे दोनों देशों के बीच सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 08 जुलाई को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 625 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 77,555.52 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 191 अंक टूटकर 24207.20 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमला किया है, जिसके बाद अब निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। इस बीच क्रूड ऑयल के भाव में भी आज उछाल है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिका ने ईरान पर फिर से बड़ा सैन्य हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 7-8 जुलाई 2026 को ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई और मिसाइल हमले किए हैं। इससे दोनों देशों के बीच सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने की अनुमति देने वाला लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। इस खबर के बीच आज बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ और निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी।

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2.90 फीसदी बढ़कर 76.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

रुपये में कमजोरी

क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में आज कमजोरी नजर आ रही है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 95.16 पर आ गया। गिरते रुपये ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.15 पर खुला और फिर गिरकर 95.16 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे कम है।

कमजोर ग्लोबस संकेत

जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का असर ग्लोबल मार्केट पर भी दिख रहा है। एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स गिरावट पर दिखे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख