return to news
  1. सरकारी बैंकों का दिसंबर तिमाही में तगड़ा प्रदर्शन, कुल मुनाफा 18% बढ़कर 52603 करोड़ रुपये पर पहुंचा

मार्केट न्यूज़

सरकारी बैंकों का दिसंबर तिमाही में तगड़ा प्रदर्शन, कुल मुनाफा 18% बढ़कर 52603 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 09, 2026, 19:11 IST

सारांश

SBI के अलावा जिन बैंकों ने लाभ में 20 फीसदी से ज्यादा वृद्धि दर्ज की, उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र (27 प्रतिशत) और केनरा बैंक (26 प्रतिशत) शामिल हैं। इसके अलावा डबल डिजिट में लाभ में वृद्धि हासिल करने वालों में पंजाब एंड सिंध बैंक 19 फीसदी, यूको बैंक 16 फीसदी और पंजाब नेशनल बैंक 13 फीसदी शामिल हैं।

SBI

SBI ने अकेले 52,603 ​​करोड़ रुपये के कुल लाभ में 40 फीसदी का योगदान दिया।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने FY26 की तीसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। इन बैंकों ने इस दौरान 52603 ​​करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। यह सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसके पहले पब्लिक सेक्टर के सभी बैंकों ने मिलकर वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में 44,473 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। इस तरह, पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले लाभ में कुल मिलाकर 8130 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसा रहा अलग-अलग बैंकों का प्रदर्शन

एसबीआई ने अकेले 52,603 ​​करोड़ रुपये के कुल लाभ में 40 फीसदी का योगदान दिया। भारतीय स्टेट बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये रहा।

प्रतिशत के हिसाब से चेन्नई के इंडियन ओवरसीज बैंक का लाभ सबसे ज्यादा 56 फीसदी बढ़कर 1365 करोड़ रुपये रहा। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़कर 1263 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों के लाभ में एकल अंक में वृद्धि हुई।

इन बैंकों का मुनाफा 20% से ज्यादा बढ़ा

एसबीआई के अलावा जिन बैंकों ने लाभ में 20 फीसदी से ज्यादा वृद्धि दर्ज की, उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र (27 प्रतिशत) और केनरा बैंक (26 प्रतिशत) शामिल हैं। इसके अलावा डबल डिजिट में लाभ में वृद्धि हासिल करने वालों में पंजाब एंड सिंध बैंक 19 फीसदी, यूको बैंक 16 फीसदी और पंजाब नेशनल बैंक 13 फीसदी शामिल हैं।

सालाना आधार पर इन सरकारी बैंकों ने दूसरी तिमाही में 9 फीसदी से थोड़ा कम 49,456 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में यह 45,547 करोड़ रुपये था।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पहली तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 44,218 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में यह 39,974 करोड़ रुपये था।

9 महीनों में कैसा रहा प्रदर्शन

दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों के लिए पब्लिक के बैंकों का कुल लाभ पहली बार 1,45,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। कुल मिलाकर, सरकारी बैंकों का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 13 फीसदी बढ़कर 1,46,277 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में इसी अवधि में 1,29,994 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख