return to news
  1. Stock Market Wrap: SBI के बेहतर नतीजों से शेयर बाजार में हरियाली, Sensex 485 अंक उछला, Nifty 25867 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: SBI के बेहतर नतीजों से शेयर बाजार में हरियाली, Sensex 485 अंक उछला, Nifty 25867 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 09, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी SBI, Titan, UltraTech Cement, Tata Steel और BEL जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ ITC, Power Grid, ICICI Bank, NTPC और Infosys जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल रहा।

Stock Market: India-US ट्रेड डील की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 09 फरवरी को तेजी देखी गई। आज के करोबार में BSE Sensex में 485.35 अंकों की बढ़त रही और यह 84,065.75 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 173.60 अंकों की मजबूती के साथ 25867.30 के लेवल पर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बेहतर नतीजों ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBI, Titan में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी SBI, Titan, UltraTech Cement, Tata Steel और BEL जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ ITC, Power Grid, ICICI Bank, NTPC और Infosys जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स भी भागे

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल रहा। इसके चलत निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.57 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.72 फीसदी की रैली दर्ज की गई।

सभी सेक्टर्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी हरियाली देखी गई। निफ्टी मीडिया 4 फीसदी से अधिक उछल गया। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, मेटल, फार्मा, ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.99%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+1.08%
निफ्टी FMCG+0.32%
निफ्टी आईटी+0.02%
निफ्टी मीडिया+4.37%
निफ्टी मेटल+1.56%
निफ्टी फार्मा+1.50%
निफ्टी PSU बैंक+3.34%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.23%
निफ्टी रियल्टी+2.61%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.23%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+3.60%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.38%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+2.273%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+1.39%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+1.73%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+1.18%
निफ्टी केमिकल्स+2.15%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.50%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

शेयर बाजार में रैली के पीछे आज कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के साथ 10 महीने पुराना टैरिफ विवाद खत्म हो गया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के Q3 नतीजे बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे, जिसके बाद सोमवार को SBI के शेयरों में करीब 7% की तेज उछाल देखने को मिली।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। शुक्रवार को FII यानी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹1,950.77 करोड़ के शेयर खरीदे। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार को राहत दी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख