return to news
  1. Lamosaic India IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, प्राइस बैंड, लॉट साइज...जानें हर जरूरी डीटेल

मार्केट न्यूज़

Lamosaic India IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, प्राइस बैंड, लॉट साइज...जानें हर जरूरी डीटेल

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 21, 2024, 14:21 IST

सारांश

Lamosaic India का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। इसमें फ्रेश इशू के लिए 30.6 लाख शेयर्स होंगे। सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 26 नवंबर है।

तेजी से आगे बढ़ रही है कंपनी

तेजी से आगे बढ़ रही है कंपनी

अक्रेलिक शीट से लेकर प्लाइवुड, लैमिनेट जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी Lamosaic India का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। 26 नवंबर तक चलने वाले IPO में फ्रेश इशू के लिए 30.6 लाख शेयर्स होंगे। कंपनी का प्लान इस पब्लिक इशू के जरिए 61. करोड़ रुपये जुटाने का है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO में शेयर्स की कीमत ₹200/ शेयर रखी गई है। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम शेयर्स की सीमा यानी लॉट साइज 600 शेयर्स का है जिनकी कुल कीमत ₹1.2 लाख है।

IPO का फाइनल अलॉटमेंट 27 नवंबर को होगा और 29 नवंबर को NSE SME प्लेटफॉर्म इमर्ज पर इसकी लिस्टिंग होगी। कंपनी कैपिटल का इस्तेमाल बकाया चुकाने, सामान्य खर्चों के लिए करेगी।

कंपनी लैमिनेट- प्लाईवुड सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है। फ्लश डोर से लेकर प्रिंटिंग पेपर, डेकोरेटिव लैमिनेट जैसे प्रॉडक्ट्स देती है। साल 2020 में बनी कंपनी ने पिछले साल सितंबर 2023 में उत्पादन शुरू कर दिया था। इसके बाद से क्वॉलिटी प्रॉडक्ट्स के लिए यह जानी जाती है और कस्टमर्स के बीच में डिमांड तेज बनी है।

साल-दर-साल की आमदनी में कंपनी ने 75.25% ग्रोथ रपोर्ट की है जबकि टैक्स के बाद प्रॉफिट में 102.13% की बढ़त हुई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख