return to news
  1. Paytm Q4 Results: मार्च तिमाही में 18% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 3% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Paytm Q4 Results: मार्च तिमाही में 18% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 3% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 21:19 IST

सारांश

Paytm का रेवेन्यू 3.2 फीसदी बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,194 करोड़ रुपये था। इसके अलावा EBITDA 15.4% गिरकर ₹132 करोड़ रहा, जो पहले ₹156 करोड़ था।

शेयर सूची

Paytm

Paytm के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Paytm Q4 Results: पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 18.2 फीसदी घटकर 184 करोड़ रुपये पर आ गया है। दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 225 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को ₹545 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 1110.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Paytm के रेवेन्यू में 3% की बढ़ोतरी

Paytm का रेवेन्यू 3.2 फीसदी बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,194 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल इसी समय दर्ज किए गए ₹1,912 करोड़ के मुकाबले यह 18.4% ज्यादा है। इसके अलावा EBITDA 15.4% गिरकर ₹132 करोड़ रहा, जो पहले ₹156 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 5.8% रहा, जो पहले 7.1% था।

Paytm ने अपनी कमाई की रिपोर्ट में बताया कि इस तिमाही के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन पर PIDF स्कीम के बंद होने का असर पड़ा है, और FY 2026 के लिए UPI इंसेंटिव अभी तय होना बाकी है। कंपनी ने कहा, "हम Q4 FY 2026 में PIDF के असर को 30-40% तक कम करने का अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहे।"

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए Paytm ने ₹8437 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 22% ज्यादा है। वहीं EBITDA ₹502 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में ₹1,506 करोड़ का घाटा हुआ था। FY26 के लिए प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹552 करोड़ रहा, जबकि FY25 में ₹663 करोड़ का घाटा हुआ था।

Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम को बड़ा झटका दिया था। RBI ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल 2026 से रद्द कर दिया है। इसका मतलब है कि अब Paytm Payments Bank बैंकिंग का काम नहीं कर सकेगा। साथ ही RBI ने कहा है कि वह इस बैंक को बंद करने यानी winding up के लिए हाई कोर्ट में आवेदन करेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख