return to news
  1. NTPC Green Energy IPO का अलॉटमेंट फाइनल, यहां जानें कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं स्टेटस

मार्केट न्यूज़

NTPC Green Energy IPO का अलॉटमेंट फाइनल, यहां जानें कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं स्टेटस

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 26, 2024, 09:19 IST

सारांश

NTPC Green Energy IPO अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल हो चुका है। अक्षय ऊर्जा की कंपनी के शेयर्स अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 27 नवंबर बुधवार को लिस्ट होंगे।

महारत्न कंपनी है NTPC ग्रीन एनर्जी

महारत्न कंपनी है NTPC ग्रीन एनर्जी

NTPC Green Energy IPO का फाइनल अलॉटमेंट सोमवार 25 नवंबर को कर दिया गया। कंपनी के ₹10,000 करोड़ के IPO को तीन दिन बाद 2.4 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया था। अब 27 नवंबर को कंपनी के स्टॉक्स NSE पर लिस्ट होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

खुदरा निवेशकों ने अपने कोटा का 3.39 गुना, qualified institutional buyers (QIBs) ने 3.32 गुना और गैर- संस्थागत निवेशकों ने 81% सब्सक्रिप्शन लिया।

निवेशक अपने शेयर्स का अलॉटमेंट रजिस्ट्रार की ऑफिशल वेबसाइट, Kfin टेक्नॉलीज पर ऐप्लिकेशन नंबर और PAN डीटेल्स के साथ देख सकते हैं। इसे BSE- NSE वेबसाइट्स पर भी देखा जा सकता है।

जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट हुए हैं उन्हें इसका मेसेज भी पहुंच गया होगा जिसमें शेयर्स की संख्या और कीमत के साथ ऐप्लिकेशन नंबर की जानकारी दी जाती है।

NSE पर ऐसे चेक करें ऑनलाइन अलॉटमेंट स्टेटस-

  • NSE IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज खोलें।

  • अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग- इन करें। अगर पहली बार विजिट कर रहे हैं तो रजिस्टर करें।

  • ड्रॉपडाउन में से NTPC Green Energy Ltd सिलेक्ट करें।

  • अपनी IPO ऐप्लिकेशन का नंबर एंटर करें।

  • I am not a Robot चेकबॉक्स को टिक करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

KFin Technologies पर ऐसे चेक करें स्टेटस-

  • रजिस्ट्रार का लिंक खोलें- https://ris.kfintech.com/ipostatus/
  • पांच सर्वर लिंक्स में से एक खोलें।

  • IPO Names में से NTPC Green Energy Ltd पर क्लिक करें।

  • अपनी IPO डीटेल्स भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।

IPO के लिए प्राइस बैंड ₹102-₹108/ शेयर रखा गया था। इसमें सभी नए इक्विटी शेयर्स थे। इससे आए कैपिटल का इस्तेमाल सब्सिडियरी का बकाया चुकाने के लिए किया जाएगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख