return to news
  1. Nikita Papers, Blue Water, Astonea Labs... आज 3 SME IPO स्टॉक एक्सचेंज पर उतरे, चेक करें शेयर प्राइस यहां

मार्केट न्यूज़

Nikita Papers, Blue Water, Astonea Labs... आज 3 SME IPO स्टॉक एक्सचेंज पर उतरे, चेक करें शेयर प्राइस यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 03, 2025, 10:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SME IPOs Listing Today (June 3): Nikita Papers, Blue Water Logistics, Astonea Labs, तीनों के ही आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मई को खुले थे और इन पर निवेशकों का ठीक-ठाक रुझान देखने को मिला है। तीनों में ही सिर्फ नए शेयर्स की सेल है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। यानी आईपीओ से आने वाला कैपिटल कंपनी को ही मिलेगा, प्रमोटर्स के पास नहीं जाएगा।

Nikita Papers, Blue Water Logistics और Astonea Labs पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मई को खुले थे।

Nikita Papers, Blue Water Logistics और Astonea Labs पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मई को खुले थे।

SME IPOs Listing Today (June 3): आज, मंगलवार 3 जून को एक नहीं बल्कि तीन-तीन SME IPO स्टॉक मार्केट में एंट्री कर रहे हैं। इनमें से दो NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और एक BSE (पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के SME प्लेटफॉर्म पर सुबह 10 बजे उतरे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Nikita Papers, Blue Water Logistics और Astonea Labs- तीनों आईपीओ (Initial Public Offering, IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मई को खुले थे और 29 मई तक इन पर बोली लगी थी। यहां जानिए इन तीनों आईपीओ की डीटेल्स और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के अपडेट्स-

Nikita Papers IPO

Nikita Papers स्टॉक एक्सचेंज पर 13.46% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुई। इसके शेयर्स ₹90 के भाव पर लिस्ट हुए। निकिता पेपर्स के ₹67 करोड़ के इशू में सिर्फ नए शेयर्स की सेल है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹95- ₹104 प्रति शेयर का तय किया है। वहीं, इसमें निवेश के लिए न्यूनतम सीमा 1200 शेयर्स का एक लॉट है जिसकी कुल कीमत ₹1.14 लाख की है।

यानी निवेश के लिए खुदरा निवेशकों (Retail investors) को कम से कम ₹1.14 लाख के 1200 शेयर्स खरीदने होंगे। इस पर सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक 1.43 गुना बुकिंग हो गई थी।

Blue Water Logistics

Blue Water Logistics ने 4.4% प्रीमियम के साथ स्टॉक एक्सचेंज पर एंट्री की जहां इसका शेयर प्राइस ₹141 रहा। इसके ₹40 करोड़ के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹132- ₹135 प्रति शेयर का तय किया गया है। वहीं, इसमें निवेश के लिए खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश की सीमा 1000 शेयर्स का एक लॉट है जिसकी कुल कीमत ₹1.32 लाख है।

इस पर पब्लिक सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक कुल 9.36 गुना बुकिंग हो चुकी थी। इस इशू में सिर्फ 30 लाख नए शेयर्स की सेल है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। यानी इससे आने वाले कैपिटल का पूरा हिस्सा कंपनी को मिलेगा, प्रमोटर्स को नहीं।

Astonea Labs

Astonea Labs ने भी 1.8% प्रीमियम के साथ स्टॉक एक्सचेंज पर एंट्री की। इसके शेयर्स की कीमत ₹137.45 रही। इसके ₹37.67 करोड़ के इशू पर पब्लिक सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक 1.79 गुना बुकिंग हो चुकी थी। इस इशू के लिए प्राइस बैंड ₹128-₹135 प्रति शेयर का तय किया गया है।

वहीं, खुदरा निवेशकों के लिए निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 शेयर्स का एक लॉट है जिसकी कुल कीमत ₹1.28 लाख है। इसमें भी सिर्फ नए शेयर्स की सेल है, ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख