return to news
  1. Nifty IT: TCS से Infosys और Wipro तक, IT शेयरों में आज क्यों हो रही है बिकवाली?

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: TCS से Infosys और Wipro तक, IT शेयरों में आज क्यों हो रही है बिकवाली?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 11:52 IST

सारांश

आज IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एलटीआईमाइंडट्री के शेयर में रही, जो 2.63 फीसदी तक फिसल गया। इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएलटेक के शेयरों में भी 1.5% से 2.5% तक की गिरावट आई।

शेयर सूची

Nifty IT

Nifty IT: भारतीय आईटी कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है।

Nifty IT: आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 30 जून को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स में करीब 2 फीसदी तक की कमजोरी नजर आई और यह 26425.85 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक बाजारों में कमजोरी, अमेरिका से आने वाली मांग को लेकर चिंता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते असर को माना जा रहा है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एलटीआईमाइंडट्री के शेयर में रही, जो 2.63 फीसदी तक फिसल गया। इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएलटेक के शेयरों में भी 1.5% से 2.5% तक की गिरावट आई। सिर्फ पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

क्या है IT शेयरों में गिरावट की वजह?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट किसी एक वजह से नहीं आई है। भारतीय आईटी कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है। ऐसे में वहां टेक कंपनियों में कमजोरी और कंपनियों द्वारा आईटी पर खर्च कम करने की आशंका का सीधा असर भारतीय आईटी शेयरों पर पड़ रहा है।

एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि इस महीने Accenture के कमजोर आउटलुक का असर अभी भी बना हुआ है। कंपनी ने बताया था कि ग्राहकों ने नए टेक प्रोजेक्ट्स पर खर्च करने में सावधानी बरती है और कई प्रोजेक्ट्स में देरी हो रही है। इससे भारतीय आईटी कंपनियों की आने वाले समय की कमाई को लेकर चिंता बढ़ी है।

बढ़ते AI का भी असर

AI भी इस समय निवेशकों की चिंता का बड़ा कारण है। हालांकि लंबे समय में AI नई कमाई के मौके दे सकता है, लेकिन फिलहाल निवेशक यह देखना चाहते हैं कि भारतीय आईटी कंपनियां पारंपरिक आउटसोर्सिंग मॉडल से निकलकर AI आधारित सेवाओं में कितनी तेजी से बदलाव कर पाती हैं।

लंबे समय से दबाव में हैं IT स्टॉक्स

आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2024 में 46089 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 42% गिर चुका है और अब अप्रैल 2023 के निचले स्तरों के आसपास कारोबार कर रहा है। इस साल अब तक इंडेक्स में करीब 29% की गिरावट आई है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 में सिर्फ 6.4% की गिरावट दर्ज की गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख