return to news
  1. Monarch Surveyors IPO: सिविल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी का खुला आईपीओ, प्राइस बैंड से बिजनेस तक पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Monarch Surveyors IPO: सिविल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी का खुला आईपीओ, प्राइस बैंड से बिजनेस तक पूरी डिटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 22, 2025, 09:31 IST

सारांश

Monarch Surveyors IPO: मोनार्क सर्वेयर्स का इरादा 350 करोड़ रुपये से अधिक के वैल्यूएशन का है। आईपीओ से प्राप्त राशि में से 32 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मशीनरी की खरीद के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, 30 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए उपयोग करने की योजना है।

Monarch Surveyors IPO

Monarch Surveyors IPO के लिए 237-250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Monarch Surveyors IPO: मोनार्क सर्वेयर्स और इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स का आईपीओ आज 22 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी का इरादा 93.75 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के तहत 37.50 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे, जबकि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। पब्लिक इश्यू के लिए 237-250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस BSE SME इश्यू में 24 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Monarch Surveyors IPO का लॉट साइज और जरूरी डेट्स

मोनार्क सर्वेयर्स के आईपीओ के लिए लॉट साइज 600 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 2,84,400 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 25 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 29 जुलाई तय की गई है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 26.54 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Monarch Surveyors के प्रमोटर

दत्तात्रेय मोहनराज कार्पे, संजय भालचंद्र विद्वान, सुनील श्रीकृष्ण भालेराव और भारतेश राजकुमार शाह कंपनी के प्रमोटर हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड है।

Monarch Surveyors कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

मोनार्क सर्वेयर्स का इरादा 350 करोड़ रुपये से अधिक के वैल्यूएशन का है। आईपीओ से प्राप्त राशि में से 32 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मशीनरी की खरीद के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, 30 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करने की योजना है।

Monarch Surveyors का बिजनेस

1992 में स्थापित, Monarch Surveyors & Engineering Consultants Limited एक सिविल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी है। यह कंपनी कई तरह की सेवाएं देती है जैसे – जमीन का नक्शा बनाना (टोपोग्राफिक सर्वे), प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डिजाइन और इंजीनियरिंग, मिट्टी की जांच (जियोटेक्निकल इन्वेस्टिगेशन), जमीन अधिग्रहण, GIS मैपिंग और परियोजनाओं की व्यवहारिकता की जांच (फिजिबिलिटी स्टडी)।

कंपनी ने रेलवे, सड़क, बंदरगाह और तेल-गैस जैसे क्षेत्रों में कई प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सलाह देती है जैसे सर्वे करना, डिजाइन तैयार करना, तकनीकी निगरानी करना और जमीन अधिग्रहण में मदद करना। यह काम सड़कों, हाईवे, रेलवे, मेट्रो और जियोस्पेशियल मैपिंग जैसे क्षेत्रों में किया जाता है, ताकि प्रोजेक्ट सही और समय पर पूरे हो सकें।

Monarch Surveyors का फाइनेंशियल (करोड़ रुपये में)

पीरियड31 मार्च 202531 मार्च 202431 मार्च 2023
एसेट्स148.06102.1264.51
रेवेन्यू155.66141.2772.72
PAT34.8330.018.59
EBITDA51.1042.7811.68
नेटवर्थ108.8073.9743.96
रिजर्व एंड सरप्लस98.4073.8843.88
कुल उधार14.2912.968.37
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख