return to news
  1. IPO Allotment: Mobilise App, Accord Transformer और Kiaasa का शेयर अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

IPO Allotment: Mobilise App, Accord Transformer और Kiaasa का शेयर अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 26, 2026, 11:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Mobilise App Lab का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको NSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा Accord Transformer का अलॉटमेंट स्टेटस BSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

IPO

Mobilise App Lab का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक कुल 100.07 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

IPO Allotment Status: अगर आपने Mobilise App Lab, Accord Transformer & Switchgear या Kiaasa Retail के आईपीओ में निवेश किया है तो आपके लिए जरूरी खबर है। ये तीनों SME IPOs 23 से 25 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। अब आज 26 फरवरी को इन आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होना है। इन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 2 मार्च तय की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

Mobilise App Lab का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको NSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा Accord Transformer का अलॉटमेंट स्टेटस BSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। वहीं Kiaasa Retail का अलॉटमेंट स्टेटस BSE या Purva Sharegistry की वेबसाइट पर मिल जाएगा। यहां हमने अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Purva Sharegistry पर ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले Purva Sharegistry की वेबसाइट पर अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके बाद उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें, जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
  • इसके बाद एप्लिकेशन नंबर या PAN नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब सर्च बटन पर क्लिक करें।

Kfin Tech की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Bigshare Services पर स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

  • Bigshare Services के IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।
  • दिए गए तीन सर्वर्स में से एक सेलेक्ट करें।
  • लिस्ट में से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • PAN कार्ड नंबर, ऐप्लिकेशन नंबर, बेनिफिशरी आईडी में से कोई एक सेलेक्ट करें।
  • कैप्चा वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  • सर्च पर क्लिक करें।

सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Mobilise App Lab का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक कुल 100.07 गुना सब्सक्राइब हुआ है। Accord Transformer & Switchgear के आईपीओ को कुल 357.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा Kiaasa Retail का पब्लिक इश्यू 2.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख