return to news
  1. Mangal Compusolution में लगा 5% लोअर सर्किट, ₹45/शेयर पर हुआ था लिस्ट, जानें डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Mangal Compusolution में लगा 5% लोअर सर्किट, ₹45/शेयर पर हुआ था लिस्ट, जानें डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 21, 2024, 13:17 IST

सारांश

Mangal Compusolution IPO में ₹16.23 करोड़ कैपिटल आया था। इस फिक्स्ड प्राइस इशू में नए 36.06 लाख शेयर्स थे। रीटेल इन्वेस्टर्स जिन्हें 3000 शेयर का लॉट साइज अलॉट हुआ था, उन्हें लोअर सर्किट लगने से ₹6,750 का नुकसान उठाना पड़ेगा।

निवेशकों को उठाना पड़ेगा नुकसान

निवेशकों को उठाना पड़ेगा नुकसान

Mangal Compusolution लिमिटेड BSE SME प्लेटफॉर्म पर सुस्ती के साथ उतरा। इसमें एक शेयर की कीमत ₹45 रही। लिस्टिंग के बाद शेयर्स 5% से नीचे आ गए और इस पर लोअर सर्किट लग गया। BSE पर इसके शेयर्स की कीमत ₹42.75 पहुंच गई थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रेड शुरू होने के 10 मिनट में 7.17 लाख शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर ट्रेड किए गए। कुल ट्रेड ₹3.2 करोड़ का हुआ और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹58.17 पर था। जिन खुदरा निवेशकों को एक लॉट यानी 3000 शेयर्स अलॉट हुए थे उन्हें लोअर सर्किट लगने के बाद ₹6,750 का नुकसान उठाना पड़ेगा।

Mangal Compusolution का IPO ₹16.23 करोड़ का बुक बिल्डिंग इशू था। इस फिक्स्ड प्राइस इशू में 36.06 लाख फ्रेश शेयर्स थे। इशू प्राइस BSE- SME पर ₹45/शेयर था।

सब्सक्रिप्शन के तीन दिन में इसे 34.64 बार बुक किया गया था। इन्वेस्टर्स ने 11.85 करोड़ शेयर्स के लिए बोली लगाई थी जबकि 34.2 लाख शेयर्स ऑफर किए गए थे। गैर- संस्थागत निवेशकों का कोटा 22.39 बार बुक हुआ जबकि खुदरा निवेशकों का 46.9 बार।

कंपनी इससे जुटाए गए कैपिटल का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य जरूरतें पूरा करने में करेगी।

Mangal Compusolution लैपटॉप, डेस्कटॉप, सर्वर जैसे इक्विपमेंट और आईटी हार्डवेयर प्रॉडक्ट्स की सर्विस देती है। इन्हें लीज करके, बेचकर और मेंटेनेंस के जरिए कंपनी की आमदनी होती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख