return to news
  1. होनासा कंज्यूमर स्टॉक को झटका लगना जारी, दो दिन की गिरावट 35 फीसदी तक पहुंची

मार्केट न्यूज़

होनासा कंज्यूमर स्टॉक को झटका लगना जारी, दो दिन की गिरावट 35 फीसदी तक पहुंची

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 19, 2024, 14:06 IST

सारांश

Honasa Consumer Share Price: होनासा कंज्यूमर स्टॉक 17.98 परसेंट गिरकर 242.60 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही दो सेशन में स्टॉक 34.70 परसेंट तक नीचे आ गया है।

होनासा कंज्यूमर स्टॉक की मुश्किलें और बढ़ीं

होनासा कंज्यूमर स्टॉक की मुश्किलें और बढ़ीं

सितंबर क्वार्टर के कमजोर नतीजों के बाद, होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार यानी कि 19 नवंबर की ट्रेडिंग में 18 परसेंट की गिरावट आई, इसके अलावा पिछले सेशन में 20 परसेंट की गिरावट आई थी। इन्वेंट्री सुधार के चलते होनासा कंज्यूमर को स्टॉक गिरने की आशंका तो थी, लेकिन यह इतनी तेजी से गिरेगा, इसके बारे में शायद ही सोचा होगा। मामाअर्थ में उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस कमजोर होने से और चैलेंजिंग डिमांड सिनेरियो के चलते होनासा की फाइनेंशियल ईयर 2025 के क्वार्टर 2 अर्निंग प्रिंट उम्मीद से कम थी। मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मैनेजमेंट इस बात को हाइलाइट कर चुका है कि बदलते हुए ऑपरेटिंग लैंडस्केप के साथ मौजूदा प्लेबुक में स्ट्रक्चरल बदलाव जरूरी है। स्टॉक 17.98 परसेंट गिरकर 242.60 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही दो सेशन में स्टॉक 34.70 परसेंट तक नीचे आ गया है। इन्वेंट्री सुधार के चक्कर में होनासा कंज्यूमर स्टॉक के गिरने का सिलसिला जारी है। मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे पर्सनल केयर ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में लेटेस्ट सितंबर क्वार्टर की कमजोर कमाई के बाद 18 नवंबर को 20 परसेंट का लोअर सर्किट लगा था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,655.39 करोड़ रुपये है। यह शेयर फिलहाल अपने आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) प्राइस से भी नीचे ट्रेड हो रहा है। 7 नवंबर, 2023 को, होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों को 324 रुपये के इश्यू प्राइस से 2% प्रीमियम पर 330 रुपये पर यूनिट पर लिस्ट किया गया था।

इतने घाटे की वजह क्या है

इन्वेंट्री सुधार के चलते होनासा कंज्यूमर ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दूसरे क्वार्टर में 18.57 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड लॉस दर्ज किया। एक साल पहले इसी पीरियड में कंपनी ने 29.43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। समीक्षाधीन क्वार्टर में परिचालन से रेवेन्यू 6.9% घटकर 461.82 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी पीरियड में यह 496.1 करोड़ रुपये था। इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और Amortisation से पहले की कमाई (EBITDA) मार्जिन Q2 FY25 में 6.6 परसेंट कम थी और ‘EBITDA मार्जिन को इन्वेंट्री सुधार के लिए 4.1% पर एडजेस्ट किया गया था,’ कंपनी ने अपने अर्निंग्स स्टेमेंट में कहा।

होनासा कंज्यूमर के चेयरमैन और सीईओ वरुण अलघ ने कहा था कि पिछले कुछ महीनों में, पर्सनल केयर फर्म अपने डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल को ऑप्टिमाइज करने के लिए काम कर रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘इस क्वार्टर में, हमने टॉप 50 शहरों में सुपर-स्टॉकिस्ट से डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स बनने की ओर स्ट्रैटजिक कदम उठाए हैं। इस बदलाव ने हमारे रेवेन्यू और प्रॉफिट को प्रभावित किया है, जिससे मामाअर्थ के लिए स्लोडाउन वाली स्थिति पैदा हो गई।‘ हालांकि, उन्होंने कहा, यह रिअलाइनमेंट आने वाली क्वार्टर में ऑफलाइन गो-टू-मार्केट स्ट्रैटजी को भी मजबूत करेगा, जिससे ग्रोथ के अगले चरण के लिए स्टेज तैयार होगा। होनासा कंज्यूमर का कुल खर्च 506.21 करोड़ रुपये रहा, जो फाइनेंशियल ईयर 2024 के सितंबर क्वार्टर से 9.1% अधिक है। टोटल इनकम 4.24 फीसदी घटकर 481.84 करोड़ रुपये रही।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख