return to news
  1. NTPC ग्रीन एनर्जी IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, प्राइस बैंड, लॉट साइज...हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

NTPC ग्रीन एनर्जी IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, प्राइस बैंड, लॉट साइज...हर डीटेल यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 19, 2024, 10:28 IST

सारांश

NTPC Green Energy IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। 22 नवंबर तक चलने वाले सब्सक्रिप्शन के लिए ऐंकर इन्वेस्टर राउंड हो चुका है। कंपनी अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है जिसमें सौर और पवन ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट्स शामिल हैं।

ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में अलॉट 36 करोड़ शेयर्स

ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में अलॉट 36 करोड़ शेयर्स

NTPC Green Energy IPO सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार 19 नवंबर को को सुबह 10 बजे खुल गया। अक्षय ऊर्जा की इस कंपनी का IPO शुक्रवार 22 नवंबर तक खुला रहेगा। 10 हजार करोड़ रुपये का यह IPO पूरी तरह नए इक्विटी शेयर्स का है। इसमें ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसका प्राइस बैंड ₹102- ₹108 रखा गया है। इससे जो कैपिटल जुटाया जाएगा उसका इस्तेमाल सब्सिडियरी का बकाया चुकाने और दूसरे सामान्य खर्चों के लिए किया जाएगा। ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में सोमवार को कंपनी ने 3960 करोड़ रुपये हासिल कर लिए थे।

ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में गए 36 करोड़ शेयर

इन्वेस्ट करने वालों में न्यू वर्ल्ड फंड इंक, सिंगापुर सरकार, गोल्डमन सैक्स फंड्स, एलआईसी, कोटक म्यूचुअल फंड, डीएसपी MF, निप्पो इंडिया MF, ICICI प्रूडेंशल MF शामिल रहे। कंपनी ने 36.66 करोड़ शेयर्स ₹108 की कीमत पर 107 फंड्स को अलॉट किए।

लॉट साइज

IPO में लॉट साइज ₹14,904 की कीमत के 138 शेयर्स का रखा गया है। शेयर्स रिजर्व करने की बात करें तो Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लए 75% हिस्सा रिजर्व होगा। खुदरा निवेशकों के लिए 10 % और गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 15% हिस्सा रिजर्व रखा गया है।

जरूरी तारीखें

अलॉटमेंट को 25 नवंबर को फाइनल किया जाएगा और डीमैट अकाउंट में शेयर्स अगले दिन 26 नवंबर को आ जाएंगे। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर्स की लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है।

अक्षय ऊर्जा में आगे

NTPC Green Energy NTPC Ltd की अक्षय ऊर्जा संभालने वाली ब्रांच है। अक्षय ऊर्जा के मामले में अग्रणी कंपनी सौर और पवन ऊर्जा के प्रॉजेक्ट देखती है। अगस्त 2024 तक कंपनी की ऑपरेशनल कपैसिटी में 3,071 मेगावॉट सौर ऊर्जा से और 100 मेगावॉट पवन ऊर्जा से शामिल थे।

वित्तीय सेहत मजबूत

NTPC Green Energy Limited का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 1095 फीसदी ग्रोथ के साथ 2,037.66 करोड़ रुपये था। वहीं नेट प्रॉफिट एक साल पहले के मुकाबले 101 परसेंट बढ़कर 344.72 करोड़ रुपये रहा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख