return to news
  1. Mahindra & Mahindra ने लॉन्च कीं दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां, शेयर्स में आया उछाल

मार्केट न्यूज़

Mahindra & Mahindra ने लॉन्च कीं दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां, शेयर्स में आया उछाल

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 27, 2024, 10:25 IST

सारांश

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra ने दो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मॉडल लॉन्च किए हैं। अगले साल फरवरी- मार्च से इनकी डिलिवरी शुरू हो सकती है।

कंपनी ईलेक्ट्रिक वीइकल बिजनेस में लगाने वाली है ₹12,000 Cr

कंपनी ईलेक्ट्रिक वीइकल बिजनेस में लगाने वाली है ₹12,000 Cr

भारत में गाड़ियों की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra के शेयर्स बुधवार 27 नवंबर को तेज रफ्तार से ऊपर की ओर बढ़े हैं। शेयर्स में करीब 2.8% की उछाल देखी गई जिसके बाद ये ₹3,070/ शेयर पर पहुंच गए। कंपनी को दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Electric vehicles) लॉन्च करने का फायदा मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने मंगलवार को ही दो नए EV मॉडल लॉन्च किए थे- BE 6e और XEV 9e। इनकी डिलिवरी अगले साल फरवरी- मार्च में हो सकती है।

कंपनी ने बताया है कि इन मॉडल्स के एंट्री लेवल वेरियंट्स की कीमत ₹18.9 लाख (BE 6e) और ₹21.9 लाख (XEV 9e) रखी गई है। इनके दूसरे वेरियंट्स की कीमत बाद में बताई जाएगी।

क्या है आगे का प्लान?

कंपनी ने बताया कि BE 6eकी रेंज 682 किमी है जबकि XEV 9e की रेंज 656 है। कंपनी का कहना है कि अगले साल जनवरी में दो इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बाजार में एंट्री का प्लान कुछ चरणों में लागू होगा।

कंपनी ने बताया है कि खरीद से पहले ड्राइव के एक्सपीरियंस के लिए वह लग्जरी और प्रीमियम ब्रांड्स से 500 स्पेशलिस्ट लेकर आ रही है। इसके अलावा कस्टमर एक्पीरियंस के लिए 400 टेक एक्सपर्ट्स भी लाए जाएंगे जिसमें उसकी मदद चेन्नै की महिंद्रा रिसर्च वैली करेगी।

बढ़ाएगी क्षमता

M&M इलेक्ट्रिव वीइकल बिजनेस में ₹12,000 के निवेश का प्लान बना चुकी है। इसके लिए चाकन प्लांट में नई उत्पादन लाइन तैयार कर रही है। इकी इंस्टॉल की गई क्षमता 1.2 लाख यूनिट/ साल की है। महिंद्रा फिलहाल इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीइकल की श्रेणी में XUV400 बेच रही है।

मजबूत वित्तीय स्थिति

पिछले 12 महीने में Mahindra and Mahindra (M&M) के शेयर्स 92% ऊपर जा चुके हैं और साल 2024 में ही ये 76% बढ़ चुके हैं। कंपनी ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में टैक्स के बाद प्रॉफिट में 35% ग्रोथ रिपोर्ट की थी। कंपनी की आमदनी पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 10% ऊपर ₹37,924 थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख