मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड October 12, 2026, 15:51 IST
सारांश
L&T Technology Services इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ER&D) और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विसेज देती है। कंपनी मोबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम करती है।
शेयर सूची

L&T Technology Services के शेयरों में आज हलचल क्यों? (Photo: Shutterstock)
L&T Technology Services (LTTS) के शेयरों में आज मार्केट क्लोज होने से पहे कुछ हलचल देखने को मिली। मार्केट क्लोज होने से पहले कंपनी के शेयर 1.32% यानी कि 42.95 रुपये तक उछलकर 3,306.85 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। एलटीटीएस ने मैनुफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है। कंपनी ने 12 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु स्थित अपने कैंपस में मैनुफैक्चरिंग और ऑपरेशन्स के लिए इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस (EI) लैब की शुरुआत की। इस लैब में NVIDIA की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से AI-Native Factory, डिजिटल ट्विन और ऑटोनॉमस सिस्टम जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस नई लैब का उद्देश्य कंपनियों को यह समझने में मदद करना है कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके फैक्ट्री के कामकाज को अधिक स्मार्ट, तेज और प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है। यहां ग्राहक और पार्टनर डिजिटल इंजीनियरिंग से लेकर प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल और ऑटोमेटेड ऑपरेशंस तक के अलग-अलग चरणों को समझ सकेंगे।
AI-Native Factory ऐसी फैक्ट्री की अवधारणा है, जहां मशीनें, रोबोट, ड्रोन, ऑटोनॉमस सिस्टम और डिजिटल ट्विन आपस में मिलकर काम करते हैं। इसका लक्ष्य कई मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं को कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ पूरा करना है। TTS की इस लैब में NVIDIA ओमनीवर्ज, NVIDIA Isaac Sim, NVIDIA PhysX, NVIDIA Cosmos और NVIDIA NeMo जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इनके जरिए फैक्ट्री के डिजिटल मॉडल तैयार करने, उत्पादन प्रक्रियाओं का सिमुलेशन करने और वास्तविक संचालन से पहले संभावित समस्याओं को समझने में मदद मिल सकती है। इससे कंपनियों को नई प्रक्रियाओं की जांच और वैलिडेशन करने का अवसर मिलता है।
EI Lab को कई प्रमुख क्षमताओं के आधार पर तैयार किया गया है। इनमें मैनुफैक्चरिंग इंटेलिजेंस, AI-Native Factory और Operations AI & Autonomy शामिल हैं। मैनुफैक्चरिंग इंटेलिजेंस के तहत AI आधारित कमांड सेंटर, प्रोडक्शन प्लानिंग और सप्लाई चेन मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दिखाई जाएंगी। वहीं, ऑपरेशन्स एंड ऑटोनॉमी के जरिए मशीनों तक पहुंचने से पहले AI द्वारा तैयार किए गए एक्शन की जांच की जा सकेगी। इसका उद्देश्य ऑटोनॉमस फैसलों को अधिक सुरक्षित और कंट्रोल्ड बनाना है। कंपनी का EIOne प्लेटफॉर्म भी इस पहल का अहम हिस्सा है। LTTS के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म 100 से अधिक इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस सॉल्यूशंस और AI एजेंट्स को एक साझा सिस्टम में जोड़ता है। इससे कंपनियों को AI आधारित इंजीनियरिंग और मैनुफैक्चरिंग वर्कफ्लो तैयार करने, लागू करने और बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।
L&T Technology Services इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ER&D) और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विसेज देती है। कंपनी मोबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम करती है। इसकी सेवाओं का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, मेडिकल डिवाइस, ट्रांसपोर्टेशन, टेलीकॉम और प्रोसेस इंडस्ट्री में होता है। कंपनी के CEO एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चड्ढा के अनुसार, इस लैब के जरिए ग्राहक इंजीनियरिंग, AI और वास्तविक मशीनों के एक साथ काम करने की संभावनाओं को समझ सकेंगे। NVIDIA के साथ सहयोग से सिमुलेशन और तेज कंप्यूटिंग क्षमताओं को भी बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर, EI Lab मैनुफैक्चरिंग में AI, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्विन के व्यावहारिक इस्तेमाल को प्रदर्शित करने की LTTS की पहल है। हालांकि, कंपनी की इस घोषणा में नई लैब से होने वाली अतिरिक्त आय, निवेश की राशि या भविष्य के वित्तीय लक्ष्य का खुलासा नहीं किया गया है। इसलिए इसके कारोबारी और वित्तीय प्रभाव का आकलन करने के लिए आगे के अपडेट पर नजर रखना जरूरी होगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख