return to news
  1. LIC ने Bank of Baroda में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, BoB के शेयर करीब 3% उछले

मार्केट न्यूज़

LIC ने Bank of Baroda में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, BoB के शेयर करीब 3% उछले

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 21, 2025, 16:29 IST

सारांश

LIC ने आज सोमवार को कहा कि उसने पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर ली है। LIC ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने डेढ़ साल की अवधि में ओपन मार्केट से 10.45 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं।

शेयर सूची

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) का शेयर BSE पर 249.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) का शेयर BSE पर 249.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Bank of Baroda share: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस बीच आज 21 अप्रैल को BoB के शेयरों में 2.86 फीसदी की तेजी आई और यह स्टॉक BSE पर 249.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस तेजी के साथ बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 298.45 रुपये और 52-वीक लो 190.70 रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

LIC ने फाइलिंग में दी जानकारी

LIC ने आज सोमवार को कहा कि उसने पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर ली है। LIC ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने डेढ़ साल की अवधि में ओपन मार्केट से 10.45 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं।

बयान में कहा गया है कि 20 नवंबर 2023 और 16 अप्रैल 2025 के बीच किए गए अधिग्रहण के साथ, मुंबई स्थित बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.03 फीसदी से बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है।

बैंकिंग शेयरों में उछाल

आज के कारोबार में निफ्टी बैंक में 1.87 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है। इंडेक्स ने आज 55461.65 के ऑल टाइम हाई को छू लिया। इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी AU Small Finance Bank, IDFC First Bank, Indusind Bank और Federal Bank के शेयरों में है। HDFC Bank और ICICI Bank के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख