return to news
  1. LG Electronics के निवेशकों को झटका, Q3 रिजल्ट के बाद 8% टूटा शेयर, लिस्टिंग प्राइस से 14% नीचे

मार्केट न्यूज़

LG Electronics के निवेशकों को झटका, Q3 रिजल्ट के बाद 8% टूटा शेयर, लिस्टिंग प्राइस से 14% नीचे

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 15:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

LG Electronics India ने वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61.58 परसेंट गिरकर 89.67 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 233.45 करोड़ रुपये था।

शेयर सूची

LG Electronics India

LG Electronics India: इसने अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 50 परसेंट का तगड़ा मुनाफा कराया था।

LG Electronics India के निवेशकों को आज 12 फरवरी को तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयर आज 8 फीसदी तक टूटकर 1394.25 रुपये के भाव तक लुढ़क गए। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी भी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 3.56 फीसदी की गिरावट के बाद 1464.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 99,331.55 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे तिमाही नतीजे

दरअसल LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61.58 परसेंट गिरकर 89.67 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 233.45 करोड़ रुपये था।

कंपनी की ऑपरेशन्स से आय (Revenue) लगभग सपाट रही। Q3 FY26 में रेवेन्यू 4,114.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,395.53 करोड़ रुपये था। वहीं, कुल खर्च 4,038.36 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना 2.77% कम है। यह अक्टूबर में लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का दूसरा तिमाही नतीजा है। कंपनी दक्षिण कोरिया की LG Electronics Inc की सहायक कंपनी है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Q3FY26 के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे। त्योहारों के बाद मांग में गिरावट और व्यापार व उपभोक्ता मांग कम होने का असर दिखा। LG ने अपने ब्रांड इमेज को बनाए रखने के लिए कीमतों में कटौती नहीं की, जिससे मार्जिन पर दबाव पड़ा। इसके अलावा, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और रुपये की कमजोरी (करेंसी डिप्रिसिएशन) ने भी मार्जिन को प्रभावित किया। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने ये भी कहा कि कंपनी की मजबूत स्थिति के चलते लंबी अवधि में संभावनाएं बनी हुई हैं।

लिस्टिंग प्राइस से 14% टूटा शेयर

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ अक्टूबर 2025 में आया था। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 1080-1140 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इसने अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 50 परसेंट का तगड़ा मुनाफा कराया था। इसके शेयर NSE पर ₹1710.10 के भाव पर लिस्ट हुए थे। हालांकि अब यह शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से करीब 14 फीसदी टूट चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख