मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड October 28, 2025, 11:37 IST
सारांश
लेंसकार्ट IPO का प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 तय हुआ है। यह 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के चारों को-फाउंडर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹1200 करोड़ के शेयर बेच रहे हैं। इसमें पीयूष बंसल को ₹824 करोड़ मिलेंगे।

कब सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है लेंसकार्ट आईपीओ?
पीयूष बंसल की कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) अब शेयर बाजार में धूम मचाने को तैयार है। इस आईपीओ का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इससे कंपनी के फाउंडर्स और शुरुआती निवेशकों की कितनी बंपर कमाई होने वाली है। कंपनी के चारों को-फाउंडर मिलकर करीब ₹1200 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा पीयूष बंसल का होगा। वहीं, एक निवेशक का पैसा तो 17 गुना तक बढ़ सकता है।
लेंसकार्ट का यह आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है। OFS का मतलब है कि कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर (फाउंडर्स और निवेशक) अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसा कमाएंगे। इस OFS के जरिए लेंसकार्ट के चारों को-फाउंडर पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही मिलकर करीब ₹1200 करोड़ रुपये जुटाएंगे। यह उनके लिए अपनी सालों की मेहनत का एक बड़ा इनाम होगा।
इन ₹1200 करोड़ में से सबसे बड़ी कमाई कंपनी के चेहरे और सीईओ पीयूष बंसल की होगी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पीयूष बंसल इस आईपीओ में ₹824 करोड़ रुपये के शेयर बेचने जा रहे हैं। वहीं, को-फाउंडर नेहा बंसल ₹41 करोड़ के शेयर बेचेंगी। इनके अलावा, बाकी दो को-फाउंडर अमित चौधरी और सुमीत कपाही, दोनों ₹115-₹115 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर मुनाफा कमाएंगे। यह हिस्सेदारी बेचने के बाद भी कंपनी के सभी प्रमोटर्स के पास कंपनी का बड़ा हिस्सा बना रहेगा और पीयूष बंसल ही कंपनी का नेतृत्व करते रहेंगे।
यह आईपीओ सिर्फ फाउंडर्स के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनी के शुरुआती निवेशकों के लिए भी एक जैकपॉट साबित हुआ है। जिन निवेशकों ने कंपनी पर तब भरोसा जताया था, जब वह आज जितनी बड़ी नहीं थी, वे अब कई गुना मुनाफा कमा रहे हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपीओ से सबसे तगड़ा मुनाफा प्रेमजी इन्वेस्ट (Premji Invest) को होने जा रहा है, जिसे अपने निवेश पर 17 गुना (17X) का शानदार रिटर्न मिल सकता है। प्रेमजी इन्वेस्ट के अलावा, सॉफ्टबैंक (SoftBank) और केदारा कैपिटल (Kedaara Capital) जैसे बड़े निवेशकों को भी 5 से 6 गुना तक का फायदा होने की उम्मीद है। ये सभी बड़े निवेशक भी OFS के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
लेंसकार्ट के आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह इसलिए भी है क्योंकि कंपनी अब घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹297.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है, जबकि इससे पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को ₹10.2 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 22.58% बढ़कर ₹6,652.5 करोड़ हो गया है। कंपनी इस आईपीओ से जुटाई गई ₹2,150 करोड़ की नई रकम का इस्तेमाल भारत में नए स्टोर खोलने, टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ब्रांड मार्केटिंग पर करेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Weekly vs Monthly Options Expiry: What Investors Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs