return to news
  1. Leela Hotels IPO subscription: दूसरे दिन भी निवेशकों ने नहीं दिया भाव, अब तक महज 17% सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

Leela Hotels IPO subscription: दूसरे दिन भी निवेशकों ने नहीं दिया भाव, अब तक महज 17% सब्सक्राइब

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 27, 2025, 17:47 IST

सारांश

Leela Hotels IPO subscription status day 2: निवेशकों के पास 28 मई तक इसमें निवेश का मौका रहेगा। Leela Hotels के आईपीओ के तहत 2500 करोड़ रुपये के 5.74 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 1000 करोड़ रुपये के 2.29 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की हो रही है।

Leela Hotels IPO

Leela Hotels IPO: इसके लिए 413-435 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।

Leela Hotels IPO subscription status: Schloss Bangalore के आईपीओ को आज 27 मई को भी निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिली। यह इश्यू आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक महज 17 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे अब तक कुल 77.01 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 4.66 करोड़ शेयर हैं। यह देश की लग्जरी होटल चेन The Leela की पैरेंट कंपनी है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 3500 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 413-435 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Leela Hotels IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.11 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 0.11 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.41 गुना
  • टोटल - 0.17 गुना
  • (BSE, 27 May 2025 | 05:00:00 PM)

Leela Hotels IPO के बारे में

निवेशकों के पास 28 मई तक इसमें निवेश का मौका रहेगा। Leela Hotels के आईपीओ के तहत 2500 करोड़ रुपये के 5.74 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1000 करोड़ रुपये के 2.29 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 34 शेयरों का है। यानी निवेशक कम से कम 34 शेयरों और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। यानी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14790 रुपये का निवेश करना होगा।

सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 मई को होने की उम्मीद है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE प्लेटफॉर्म पर 2 जून को होने की उम्मीद है।

Leela Hotels का बिजनेस

Schloss Bangalore Limited एक लग्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जिसे 20 मार्च 2019 को शुरू किया गया था। यह भारत में "The Leela" ब्रांड के तहत काम करती है। यह कंपनी लग्जरी होटल और रिजॉर्ट बनाती है, चलाती है और उनका प्रबंधन करती है। यह अपने मेहमानों को बेहतरीन ठहरने की सुविधा और भारतीय मेहमाननवाजी से प्रेरित व्यक्तिगत सेवाएं देती है।

31 मई 2024 तक, Schloss Bangalore भारत की सबसे बड़ी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में से एक है, होटल रूम्स की संख्या के हिसाब से। इसके पास 12 चालू होटल हैं, जिनमें कुल 3382 रूम्स हैं। इसके पोर्टफोलियो में The Leela Palaces, The Leela Hotels, और The Leela Resorts शामिल हैं। यह कंपनी सीधे मालिकाना हक और थर्ड-पार्टी मालिकों के साथ होटल मैनेजमेंट एग्रीमेंट के जरिए काम करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख