return to news
  1. Stock Market: गिरते बाजार को मिला IT स्टॉक्स का सहारा, FII बाइंग समेत इन फैक्टर्स से बाजार में रिकवरी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: गिरते बाजार को मिला IT स्टॉक्स का सहारा, FII बाइंग समेत इन फैक्टर्स से बाजार में रिकवरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 10:42 IST

सारांश

Stock Market: आज बाजार को IT शेयरों से भी बड़ा सपोर्ट मिला, जिसके चलते बाजार में रिकवरी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT में करीब 1 फीसदी की तेजी थी और यह 28,281.80 के स्तर पर था। इस दौरान इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Stock Market

Stock Market: जुलाई की शुरुआत से ही विदेशी निवेशकों का रुख भारत की ओर सकारात्मक बना हुआ है।

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज 13 जुलाई को निवेशकों को झटका लगा। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 710 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 76857.43 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 206 अंकों की कमजोरी के साथ 24000 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि, इस बड़ी गिरावट के बाद बाजार ने मजबूत रिकवरी दिखाई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स 77287.80 और निफ्टी 24109.60 के स्तर पर था। यहां हम समझेंगे कि शेयर बाजार में इस रिकवरी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में खरीदारी

आज बाजार को IT शेयरों से भी बड़ा सपोर्ट मिला, जिसके चलते बाजार में रिकवरी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT में करीब 1 फीसदी की तेजी थी और यह 28,281.80 के स्तर पर था। इस दौरान इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ी। पिछले दो कारोबारी दिनों में निफ्टी IT में करीब 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

वैल्यू बाइंग

बाजार में शुरुआत में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से तेज गिरावट आई थी। लेकिन निचले स्तर पर निवेशकों ने अच्छे शेयरों को सस्ते भाव पर खरीदना शुरू कर दिया। इसे ही वैल्यू बाइंग कहा जाता है, जिससे बाजार को संभलने में मदद मिली। बता दें कि इस साल अब तक के आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स अभी भी करीब 9.50 फीसदी नीचे है।

FII की खरीदारी

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 2603.72 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। जुलाई की शुरुआत से ही विदेशी निवेशकों का रुख भारत की ओर सकारात्मक बना हुआ है। इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 15157 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख