return to news
  1. Suzlon Energy को मिला सनश्योर एनर्जी से 105 मेगावाट का विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का ठेका, शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

Suzlon Energy को मिला सनश्योर एनर्जी से 105 मेगावाट का विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का ठेका, शेयरों में हलचल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 13:13 IST

सारांश

आज सुजलॉन के शेयर 58.15 रुपये प्रति शेयर तक गए थे। बयान में कहा गया कि एस175 (5.0 मेगावाट) टर्बाइन पेश किए जाने के महज दो सप्ताह के भीतर सुजलॉन को सनश्योर एनर्जी से अगली पीढ़ी के इस टर्बाइन के लिए 105 मेगावाट के पहले प्रोजेक्ट का ठेका मिला है।

शेयर सूची

SUZLONPP
--
सुजलॉन एनर्जी

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज क्यों दिख रही है तेजी?

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन को सनश्योर एनर्जी से 105 मेगावाट का विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह एस175 टर्बाइन के लिए पहला कमर्शियल ठेका है। एस175, भारत का सबसे ऊंचा और सबसे शक्तिशाली विंड टर्बाइन है। कंपनी ने हालांकि, इस ऑर्डर का वित्तीय ब्योरा नहीं दिया है। इसके बाद आज सुजलॉन के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 1 बजे के करीब सुजलॉन के शेयर 1.54% यानी कि करीब .88 रुपये चढ़कर 58.07 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। आज सुजलॉन के शेयर 58.15 रुपये प्रति शेयर तक गए थे। बयान में कहा गया कि एस175 (5.0 मेगावाट) टर्बाइन पेश किए जाने के महज दो सप्ताह के भीतर सुजलॉन को सनश्योर एनर्जी से अगली पीढ़ी के इस टर्बाइन के लिए 105 मेगावाट के पहले प्रोजेक्ट का ठेका मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सुजलॉन को पिछले 14 महीने से भी कम समय में सनश्योर से यह तीसरा ठेका मिला है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच कुल साझेदारी 400.8 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत कर्नाटक के बीजापुर में अगली पीढ़ी के 21 एस175 पवन टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) की सप्लाई, स्थापना, चालू करना और रखरखाव किया जाएगा। सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि सनश्योर ने विंड एनर्जी सेक्टर में अपनी यात्रा सुजलॉन के साथ शुरू की थी और अब वह भारत की सबसे बड़ी तथा तेजी से बढ़ती कमर्शियल और औद्योगिक (Industrial and Commercial, C&I) केंद्रित रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक बन गई है।

Suzlon Energy Ltd. के बारे में

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है, जो विंड टर्बाइन जेनरेटर (WTG) के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस में माहिर है। पुणे, महाराष्ट्र में हेडक्वार्टर वाली यह कंपनी ग्लोबल क्लीन एनर्जी सेक्टर में एक बड़ी ताकत है और इसने 17 देशों में 20 GW से ज्यादा विंड एनर्जी क्षमता स्थापित की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख