return to news
  1. Knack Packaging IPO: 1 जुलाई से बोली लगाने का मौका, ₹14960 में कर सकेंगे निवेश

मार्केट न्यूज़

Knack Packaging IPO: 1 जुलाई से बोली लगाने का मौका, ₹14960 में कर सकेंगे निवेश

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 24, 2026, 14:58 IST

सारांश

Knack Packaging IPO: रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 88 शेयरों का है। यानी ऊपरी प्राइस बैंड ₹170 के हिसाब से एक लॉट में निवेश करने के लिए करीब ₹14,960 की जरूरत होगी। इसके बाद निवेशक 88 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकेंगे।

Knack Packaging IPO

Knack Packaging के IPO में ₹380.21 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

Knack Packaging IPO: पैकेजिंग सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी Knack Packaging अपना आईपीओ 1 जुलाई को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। यह इश्यू 3 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹161 से ₹170 प्रति शेयर तय किया है। कुल आईपीओ का आकार ₹439.71 करोड़ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Knack Packaging IPO का स्ट्रक्चर

Knack Packaging के IPO में ₹380.21 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹59.50 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल गुजरात के मेहसाणा में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

लॉट साइज समेत अन्य डिटेल

रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 88 शेयरों का है। यानी ऊपरी प्राइस बैंड ₹170 के हिसाब से एक लॉट में निवेश करने के लिए करीब ₹14,960 की जरूरत होगी। इसके बाद निवेशक 88 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकेंगे।

आईपीओ में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए निर्धारित किया गया है।

जरूरी डेट्स

शेयर अलॉटमेंट 6 जुलाई को अंतिम रूप ले सकता है। सफल नहीं होने वाले निवेशकों को 7 जुलाई से रिफंड मिलना शुरू होगा। उसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर भी क्रेडिट किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर संभावित लिस्टिंग 8 जुलाई को होगी।

Knack Packaging का बिजनेस

Knack Packaging पैकेजिंग उद्योग की एक प्रमुख कंपनी है, जो मुख्य रूप से Printed and Laminated Woven Polypropylene (PLWPP) बैग और अन्य विशेष पैकेजिंग उत्पाद बनाती है। इनका उपयोग खाद्य उत्पादों, पालतू पशुओं के भोजन और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है।

कंपनी ग्राहकों को कस्टमाइज्ड पैकेजिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है, जिनमें अलग-अलग प्रकार की कटिंग और डिजाइन विकल्प शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू PLWPP बैग बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 10.1% रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख