return to news
  1. Swiggy, Sagility, ACME, Niva Bupa: 4 बड़े IPO का क्या है ताजा हाल?

मार्केट न्यूज़

Swiggy, Sagility, ACME, Niva Bupa: 4 बड़े IPO का क्या है ताजा हाल?

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 07, 2024, 17:52 IST

सारांश

अपने पहले दिन Niva Bupa 63% सब्सक्राइब किया जा चुका है जबकि दूसरे दिन पर पहुंच चुका ACME Solar Holdings 64% पर। Swiggy IPO धीमी चाल पर अपने दूसरे दिन 34% सब्सक्राइब हुआ है वहीं Sagility India तीसरे दिन 2.8 बार।

नवंबर के पहले हफ्ते में खुले हैं 4 बड़े IPO

नवंबर के पहले हफ्ते में खुले हैं 4 बड़े IPO

दिवाली के बाद नवंबर का पहला हफ्ता बाजार के लिए गहमागहमी से भरा रहा। कई बड़ी कंपनियों के IPO (Initial Public Offering) लॉन्च होने के साथ निवेशकों के बीच एनर्जी हाई देखी गई। बाजार की नजरें रहीं फूड डिलिवरी कंपनी Swiggy IPO पर तो ACME Solar Holdings और Sagility India भी चर्चा में रहे। गुरुवार को Niva Bupa Health Insurance का IPO भी खुल गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
एक नजर डालते हैं अलग- अलग फेज में पहुंच चुके इन बड़ी कंपनियों के IPO पर-

अब तक सब्सक्रिप्शन

अपने पहले दिन Niva Bupa 63% सब्सक्राइब किया जा चुका है जबकि दूसरे दिन पर पहुंच चुका ACME Solar Holdings 64% पर। Swiggy IPO धीमी चाल पर अपने दूसरे दिन 34% सब्सक्राइब हुआ है वहीं Sagility India तीसरे दिन 2.8 बार।

इशू साइज

इन चारों में सबसे बड़ा इशू साइज Swiggy का है। फूड डिलिवरी और क्विक कॉमर्स जायंट स्विगी ₹11 हजार करोड़ से ज्यादा कैपिटल जुटाना चाहती है। इसके बाद ACME Solar का लक्ष्य है ₹2,900 करोड़ का जबकि Niva Bupa ₹2,200 करोड़ और Sagility India ₹2106 करोड़ जुटाना चाहते हैं।

लॉट साइज

लॉट साइज की बात करें तो Sagility ने निवेश के लिए कम से कम 500 शेयर्स का पूल रखा है जिनकी कीमत ₹15,000 है। NiVa Bupa के ₹14,800 के 200 शेयर्स, ACME के ₹14,739 के 51 शेयर्स और Swiggy के ₹14,820 के 28 शेयर्स का लॉट साइज है।

प्राइस बैंड

वहीं, शेयर्स की कीमत के मामले में स्विगी आगे है। इसका प्राइस बैंड ₹371 -₹390 है। ACME Solar का प्राइस बैंड ₹275- ₹289, Niva Bupa का ₹70- ₹74 और Sagility India का ₹28- ₹30 है।

आमदनी

स्विगी के लिए यह IPO बेहद जरूरी है। कंपनी पिछले तीन साल से घाटे में जा रही है। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2023- 24 में इसकी आमदनी 33% बढ़ी थी। वहीं, Sagility को FY24 में फायदा भी हुआ और आमदनी में 12% की बढ़ोतरी भी। ACME Solar की आमदनी 7% और Niva Bupa की 44% बढ़ी है।

नेट वर्थ

नेट वर्थ के मामले में स्विगी ₹7,791.46 करोड़ के साथ सबसे आगे है। इसके बाद ₹6,443.13 करोड़ के साथ Sagility, ₹2,590.87 के साथ ACME और ₹2,049.59 के साथ Niva Bupa है।

फाइनल अलॉटमेंट और लिस्टिंग

Sagility का फाइनल अलॉटमेंट 8 नवंबर, Swiggy और ACME का 11 नवंबर और Niva Bupa का 12 नवंबर को होगा। माना जा रहा है कि स्टॉक मार्केट पर Sagility 12 नवंबर को, Swiggy और ACME 13 नवंबर और Niva Bupa 14 नवंबर को लिस्ट होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख