return to news
  1. Onyx Biotec IPO का आखिरी दिन: प्राइस बैंड, लॉट साइज, जानें डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Onyx Biotec IPO का आखिरी दिन: प्राइस बैंड, लॉट साइज, जानें डीटेल्स

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 18, 2024, 17:07 IST

सारांश

फार्मासूटिकल कंपनी Onyx Biotec Ltd के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। कंपनी का IPO 13 नवंबर को खुला था। इसका लक्ष्य करीब 30 करोड़ रुपये जुटाने का है।

उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए लगाएगी कैपिटल

उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए लगाएगी कैपिटल

फार्मासूटिकल कंपनी Onyx Biotec Ltd. के IPO (Initial Public Offering) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 13 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले IPO की आखिरी तारीख 18 नवंबर है। पहले दिन इसे 3.15 बार सब्सक्राइब किया गया और दूसरे दिन 9.95 बार। इस IPO में 48 लाख से ज्यादा फ्रेश शेयर्स की सेल शामिल है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी इसके जरिए करीब 30 करोड़ रुपये का कैपिटल जुटाना चाहती है। इस कैपिटल का इस्तेमाल उत्पादन अपग्रेड करने से लेकर बकाये चुकाने के लिए किया जाएगा।

इसका प्राइस बैंड ₹58-61/ शेयर रखा गया है जबकि न्यूनतम निवेश के लिए लॉट साइज 1.2 लाख की कीमत के कुल 2000 शेयर। Qualified Institutional Investors के लिए 50% शेयर रिजर्व किए गए हैं जबकि खुदरा निवेशकों के लिए 35% और संस्थागत निवेशकों के लिए 15% शेयर रिजर्व हैं।

इसका फाइनल स्टेटस 19 नवंबर को तय होगा। शेयर्स की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग 21 नवंबर को हो सकती है। फार्मासूटिकल कंपनी इंजेक्शन के लिए स्टेराइल पानी बनाती है। देश-विदेश में दवाई के लिए सूखे सिरप- सूखे पाउडर इंजेक्शन तैयार करती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख