return to news
  1. Kalyan Jewellers का शेयर 9 दिन में 25% टूटा, Q3 में मजबूत नतीजों के बावजूद क्यों हो रही है बिकवाली?

मार्केट न्यूज़

Kalyan Jewellers का शेयर 9 दिन में 25% टूटा, Q3 में मजबूत नतीजों के बावजूद क्यों हो रही है बिकवाली?

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 21, 2026, 14:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Kalyan Jewellers के बिजनेस नतीजे अच्छे रहे हैं। कल्याण ज्वेलर्स ने Q3 FY26 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 42 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹7,318 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।

शेयर सूची

Kalyan Jewellers

Kalyan Jewellers: कल्याण ज्वेलर्स का मार्केट कैप घटकर 41,476.90 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Kalyan Jewellers के शेयरों में आज 21 जनवरी को जमकर बिकवाली हो रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 14 फीसदी टूटकर 390 रुपये प्रति शेयर के भाव तक लुढ़क गया। पिछले 9 कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 25 फीसदी टूट चुका है। आज पूरे शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव रहा, जिसका असर इस शेयर पर भी साफ दिखा। आज की गिरावट के साथ कल्याण ज्वेलर्स का मार्केट कैप घटकर 41,476.90 करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 617.30 रुपये और 52-वीक लो 390 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kalyan Jewellers में गिरावट की क्या है वजह

Kalyan Jewellers में गिरावट की एक बड़ी वजह यह खबर रही कि कुछ म्यूचुअल फंड्स ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sundaram Midcap Fund अब पब्लिक शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में नहीं दिख रहा, जबकि दिसंबर 2024 में इसकी हिस्सेदारी 1.02 फीसदी थी। इसका मतलब है कि या तो फंड की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से नीचे चली गई है या उसने पूरी तरह से शेयर बेच दिए हैं। इसके अलावा, सिंगापुर सरकार ने भी पिछले 12 महीनों में अपनी हिस्सेदारी थोड़ी घटाई है।

प्रमोटर्स ने अफवाहों को किया खारिज

शेयर में गिरावट के बीच कंपनी के प्रमोटर्स ने कॉरपोरेट गवर्नेंस, शेयर गिरवी रखने और ऑडिटर्स से जुड़ी अफवाहों को सख्ती से खारिज किया है। प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरामन ने कहा कि शेयर गिरवी रखने का मामला Warburg Pincus से शेयर खरीदने से जुड़ा था और इसमें पूरी सावधानी बरती गई है। उन्होंने फंड मैनेजर्स को रिश्वत देने जैसे आरोपों को भी बेबुनियाद बताया।

Q3 में मजबूत बिजनेस परफॉर्मेंस

इन सबके बावजूद, कंपनी के बिजनेस नतीजे अच्छे रहे हैं। कल्याण ज्वेलर्स ने Q3 FY26 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 42 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹7,318 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। भारत में कंपनी के स्टोर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और समान स्टोर्स की बिक्री में 27 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख