return to news
  1. Kalyan Jewellers के शेयरों में जमकर खरीदारी, Q3 नतीजों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मार्केट न्यूज़

Kalyan Jewellers के शेयरों में जमकर खरीदारी, Q3 नतीजों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 09, 2026, 12:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Kalyan Jewellers का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 42.1% बढ़कर ₹10343.4 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹7278 करोड़ था। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना 90.4% बढ़कर ₹416.2 करोड़ हो गया, जबकि Q3FY25 में यह ₹218.6 करोड़ था।

शेयर सूची

Kalyan Jewellers

Kalyan Jewellers का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना 90.4% बढ़कर ₹416.2 करोड़ हो गया।

ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी Kalyan Jewellers India के शेयरों में आज 09 फरवरी को जमकर खरीदारी हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 11 फीसदी उछलकर 421.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। दरअसल कंपनी ने FY26 की तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए है, जिससे निवेशकों का भरोसा इसके शेयरों पर बढ़ा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 43,660.98 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 617.30 रुपये और 52-वीक लो 347.65 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kalyan Jewellers का रेवेन्यू 42% उछला

कल्याण ज्वैलर्स का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 42.1% बढ़कर ₹10343.4 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹7278 करोड़ था। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना 90.4% बढ़कर ₹416.2 करोड़ हो गया, जबकि Q3FY25 में यह ₹218.6 करोड़ था। कंपनी ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार हुआ और इसका EBITDA पिछले साल के ₹429.9 करोड़ से 74.6% बढ़कर ₹750.4 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 5.9% से बढ़कर 7.3% हो गया।

कैसे रहे अन्य आंकड़े?

कल्याण ज्वेलर्स की सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ यानी जिन दुकानों से पहले से कारोबार हो रहा है, वहां की बिक्री में 27% की तेज बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही, स्टडेड ज्वेलरी (जिसमें हीरे और रत्न जड़े होते हैं) की हिस्सेदारी भी बढ़कर 31.2% हो गई है, जो एक साल पहले 29.5% थी। इससे साफ है कि कंपनी ज्यादा वैल्यू और बेहतर मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रही है।

कंपनी की ग्रोथ में इस बार भी नॉन-साउथ मार्केट्स की बड़ी भूमिका रही। दक्षिण भारत के बाहर के बाजारों से कुल तिमाही रेवेन्यू का 58.5% आया, यानी अब कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा साउथ के बाहर से आ रहा है। कंपनी ने बताया कि मार्जिन में सुधार कई वजहों से हुआ है। इसमें बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, ऑपरेटिंग लेवरेज और सिल्वर व प्लेटिनम जैसे कैटेगरीज में बढ़त शामिल है। यानी बिक्री बढ़ने के साथ लागत का बेहतर मैनेजमेंट भी हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख