return to news
  1. ITC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 10% घटा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

मार्केट न्यूज़

ITC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 10% घटा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड January 29, 2026, 19:15 IST

सारांश

ITC Q3 Results: तिमाही के दौरान ITC का रेवेन्यू 5.7% बढ़कर ₹18,017 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹17,053 करोड़ था। इसके अलावा तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 7.6% बढ़कर ₹6,271 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹5,828 करोड़ था।

शेयर सूची

ITC

ITC के शेयरों में आज 29 जनवरी को 0.81 फीसदी की गिरावट रही।

ITC Q3 Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC ने FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.7% गिरकर ₹5,089 करोड़ पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹5,638 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 29 जनवरी को 0.81 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 318.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 5.7% की बढ़ोतरी

तिमाही के दौरान ITC का रेवेन्यू 5.7% बढ़कर ₹18,017 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹17,053 करोड़ था। इसके अलावा तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 7.6% बढ़कर ₹6,271 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹5,828 करोड़ था। वहीं इसका मार्जिन 34.8% रहा, जबकि पिछले साल यह 34.2% था।

डिविडेंड का ऐलान

ITC ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर ₹6.5 का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। ITC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर ऑर्डिनरी शेयर पर यह डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए बुधवार, 4 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की है और कहा है कि यह हकदार सदस्यों को 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच दिया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख