return to news
  1. Tempsens Instruments का IPO 184 गुना भरा, Hy-Tech के रिटेल हिस्से को बंपर सब्सक्रिप्शन

मार्केट न्यूज़

Tempsens Instruments का IPO 184 गुना भरा, Hy-Tech के रिटेल हिस्से को बंपर सब्सक्रिप्शन

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 24, 2026, 19:00 IST

सारांश

Skyways Air Services एक लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। इसे भारत की नंबर 1 एयर फ्रेट फॉरवर्डर्स में गिना जाता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज ₹582.80 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹131 से ₹138 प्रति शेयर रखा गया है।

IPO Subscription Status

Symbiotec Pharmalab इंदौर की फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है।

IPO निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। दरअसल, आज कुल 5 मेनबोर्ड आईपीओ में निवेश का मौका था। इनमें Skyways Air, Hy-Tech Engineers, Symbiotec Pharmalab, Augmont Enterprises और Tempsens Instruments का पब्लिक इश्यू शामिल है। Skyways Air, Hy-Tech Engineers और Symbiotec Pharmalab के इश्यू आज ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। इसके अलावा Augmont Enterprises में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा और Tempsens Instruments में तीसरा दिन था। यहां इन सभी आईपीओ के सब्सक्रिप्शन आंकड़े दिए गए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Skyways Air IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.46 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.92 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 1.65 गुना
  • टोटल- 1.16 गुना
  • (24 Aug 2026 | 06:00:00 PM)

Hy-Tech Engineers IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.51 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 8.79 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 11.22 गुना
  • टोटल- 7.74 गुना
  • (24 Aug 2026 | 06:00:00 PM)

Symbiotec Pharmalab IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.35 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.04 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.95 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 1.56 गुना
  • टोटल- 0.80 गुना
  • (24 Aug 2026 | 06:00:00 PM)

Augmont Enterprises IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 2.11 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 33.65 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 13.37 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 8.77 गुना
  • टोटल- 14.46 गुना
  • (24 Aug 2026 | 06:00:00 PM)

Tempsens Instruments IPO Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 302.88 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 314.44 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 60.69 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 124.95 गुना
  • टोटल- 184.07 गुना
  • (24 Aug 2026 | 06:18:00 PM)

क्या करती हैं ये कंपनियां

Skyways Air Services एक लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। इसे भारत की नंबर 1 एयर फ्रेट फॉरवर्डर्स में गिना जाता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज ₹582.80 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹131 से ₹138 प्रति शेयर रखा गया है। Hy-Tech Engineers हाइड्रोलिक फिटिंग्स और इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है। इसका इश्यू साइज ₹135.73 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹50 से ₹53 प्रति शेयर रखा गया है।

Symbiotec Pharmalab इंदौर की फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी IPO से ₹1,757 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹938 से ₹988 प्रति शेयर है। Augmont Enterprises एक इंटीग्रेटेड गोल्ड और सिल्वर प्लेटफॉर्म है। इसका इश्यू साइज ₹825 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹750 से ₹788 प्रति शेयर है।

Tempsens Instruments की बात करें तो यह भारत की सबसे बड़ी टेम्परेचर सेंसर बनाने वाली कंपनी है। इसका इरादा ₹650 करोड़ जुटाने का है। प्राइस बैंड ₹285 से ₹300 प्रति शेयर रखा गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख