return to news
  1. IPO Listing: Orient Cables के शेयर 65% प्रीमियम पर लिस्ट, लेकिन बाकी 3 कंपनियों ने किया निराश

मार्केट न्यूज़

IPO Listing: Orient Cables के शेयर 65% प्रीमियम पर लिस्ट, लेकिन बाकी 3 कंपनियों ने किया निराश

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 05, 2026, 09:53 IST

सारांश

German Green Steel का इश्यू साइज 303.90 करोड़ रुपये और Runwal Enterprises का 500 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Orient Cables 552 करोड़ रुपये और Acevector 420 करोड़ रुपये जुटा रही है।

IPO Listing

Orient Cables की बात करें तो इसे निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 92.27 गुना भर गया।

IPO निवेशकों के लिए आज का दिन एक्शन से भरपूर रहा। आज 05 अक्टूबर को 4 बड़ी मेनबोर्ड कंपनियों की BSE और NSE पर लिस्टिंग हो गई है। इनमें German Green Steel, Runwal Enterprises, Orient Cables और Acevector के IPOs शामिल हैं। Orient Cables ही अकेली ऐसी कंपनी रही, जिसने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया। इसके अलावा बाकी कंपनियों ने अपने निवेशकों को निराश किया है। ये सभी आईपीओ 25 से 29 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

German Green Steel का इश्यू साइज 303.90 करोड़ रुपये और Runwal Enterprises का 500 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Orient Cables 552 करोड़ रुपये और Acevector 420 करोड़ रुपये जुटा रही है।

German Green Steel

जर्मन ग्रीन स्टील के शेयरों की आज मामूली प्रीमियम के साथ पॉजिटिव लिस्टिंग हुई है। इसके शेयर BSE पर 143.50 रुपये के भाव पर खुले, जबकि प्राइस बैंड ₹132-₹139 प्रति शेयर रखा गया था। इस तरह निवेशकों को 3.24 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। NSE पर इसके शेयर 142 रुपये के भाव पर ओपन हुए। 2008 में बनी जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड मुख्य रूप से भारत के पश्चिमी इलाके में काम करने वाली एक आयरन और स्टील कंपनी है। गुजरात में इसकी मजबूत मौजूदगी है और यह TMX बार्स बनाती है।

Runwal Enterprises

Runwal Enterprises ने लिस्टिंग पर अपने निवेशकों को निराश किया। इसके शेयर भी मामूली बढ़त के साथ BSE पर 306 रुपये के भाव पर खुले, जबकि प्राइस बैंड ₹290-₹305 प्रति शेयर है। NSE पर भी इसकी 305 रुपये पर फ्लैट लिस्टिंग हुई है। फरवरी 2016 में बनी, रनवाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड एक रियल एस्टेट डेवलपर है। कंपनी का फोकस किफायती, मध्यम-आय और लग्जरी कैटेगरी के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कमर्शियल स्पेस, रिटेल मॉल और एजुकेशनल बिल्डिंग्स पर है।

Orient Cables

Orient Cables ने अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर जबरदस्त मुनाफा कराया है। इसके शेयर आज BSE पर 448.10 रुपये के भाव पर ओपन हुए, जबकि प्राइस बैंड 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस तरह निवेशकों को 64.74 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ। NSE पर यह शेयर 450 रुपये के भाव पर खुला। सितंबर 2005 में बनी यह कंपनी नेटवर्किंग केबल्स और पैसिव नेटवर्किंग इक्विपमेंट बनाती है। कंपनी को नेटवर्किंग केबल्स और पैसिव नेटवर्किंग इक्विपमेंट इंडस्ट्री में लगभग दो दशकों का अनुभव है।

Acevector

Snapdeal की पैरेंट कंपनी Acevector के शेयरों की आज नेगेटिव लिस्टिंग हुई। इसके शेयर BSE पर 11.56 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 28.30 रुपये के भाव पर ओपन हुए, जबकि प्राइस बैंड 30-32 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। NSE पर भी यह शेयर 28.32 रुपये के भाव पर खुला। 2007 में बनी यह कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए एसेट-लाइट डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम चलाती है, जिसमें डेटा, टेक्नोलॉजी और AI-आधारित बिजनेस शामिल हैं।

सब्सक्रिप्शन आंकड़े

German Green Steel के IPO को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 28.98 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत QIBs के हिस्से को 20.93 गुना, NIIs के हिस्से को 54.03 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 22.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

Orient Cables की बात करें तो इसे निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 92.27 गुना भर गया। इसमें QIBs का हिस्सा 182.76 गुना, NIIs का हिस्सा 115.63 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 30.55 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Runwal Enterprises को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 2.50 गुना भर गया। इसके तहत QIBs का पोर्शन 3.89 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं NIIs का हिस्सा 3.94 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.12 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.13 गुना भर गया।

Acevector के IPO को भी ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 4.93 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें QIBs के हिस्से को 3.38 गुना, NIIs को 8.16 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 4.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख