return to news
  1. International Gemological Institute IPO: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे ऑनलाइन चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

International Gemological Institute IPO: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे ऑनलाइन चेक करें स्टेटस

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 18, 2024, 07:56 IST

सारांश

IPO के लिए प्राइस बैंड ₹397-₹417/शेयर रखा गया है। खुदरा निवेशकों के लिए लॉट साइज 35 शेयर्स का था जिनकी कुल कीमत ₹14,595 है। यानी निवेशकों को कम से कम 35 शेयर्स का एक लॉट खरीदना ही था।

सब्सक्रिप्शन के दौरान मिला था निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स

सब्सक्रिप्शन के दौरान मिला था निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स

International Gemological Institute IPO का अलॉटमेंट स्टेटस 18 दिसंबर, बुधवार को फाइनल होने वाला है। सब्सक्रिप्शन के दौरान इस मेनबोर्ड इशू को निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला था। ₹4,225 करोड़ का यह बुक बिल्डिंग इशू 13 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और शेयर्स पर बोली 17 दिसंबर को लगनी बंद हो गई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस IPO पर 33.78 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। 5.85 करोड़ शेयर्स के मुकाबले 197.83 करोड़ शेयर्स पर निवेशकों ने बोली लगाई जिनमें सबसे आगे रहे Qualified Institutional Buyers (QIBs) जिन्होंने अपने कोटा का 45.8 गुना सब्सक्रिप्शन किया।

QIBs ने ऑफर पर दिए 3.19 करोड़ शेयर्स के मुकाबले 146.17 करोड़ शेयर्स पर बोली लगाई। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटा का 24.84 गुना सब्सक्रिप्शन लिया और खुदरा निवेशकों का कोटा 11.21 गुना बुक हुआ।

International Gemological Institute IPO के दौरान बोली लगाने वाले निवेश शेयर्स के फाइनल अलॉटमेंट का स्टेटस ऑनलाइन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के साथ-साथ ऑफिशल रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

International Gemological Institute IPO: NSE पर यूं चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस-

-NSE के IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं- https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp

-अगर आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है तो लॉग-इन करें। नए यूजर्स रजिस्टर करें।

-ड्रॉप-डाउन से ‘International Gemological Institute India’ सिलेक्ट करें।

-अपना ऐप्लिकेशन नंबर और PAN डीटेल्स एंटर करें।

-वेरिफिकेशन के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।

ऑफिशल रजिस्ट्रार Kfin Technologies पर यूं चेक करें International Gemological Institute IPO का अलॉटमेंट स्टेटस-

-Kfin Technologies की ऑफिशल वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं- https://ris.kfintech.com/ipostatus/

-दिए गए 5 ऑप्शन्स में से एक पर क्लिक करें।

-ड्रॉपडाउन में से ‘International Gemological Institute India’ सिलेक्ट करें। शेयर आवंटन का पूरा होने के बाद कंपनी का नाम दिखने लगेगा।

-ऐप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट नंबर और PAN में से कोई एक एंटर करें।

-कैप्चा एंटर करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

-सबमिट पर क्लिक करें।

PAN और IPO ऐप्लिकेशन नंबर की मदद से निवेशक BSE पर भी अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

International Gemological Institute IPO के बारे में जरूरी डीटेल्स

इस मेनबोर्ड इशू में 3.54 करोड़ नए शेयर्स ऑफर किए गए हैं जिनकी कुल कीमत ₹1,475 करोड़ है। साथ ही ₹2,750 करोड़ की कीमत के 6.59 करोड़ शेयर्स ऑफर-फॉर-सेल पर हैं। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद कंपनी डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर और रीफंड 19 दिसंबर को करेगी। इसके बाद 20 नवंबर को NSE और BSE पर शेयर्स की लिस्टिंग होगी।

IPO के लिए प्राइस बैंड ₹397-₹417/शेयर रखा गया है। खुदरा निवेशकों के लिए लॉट साइज 35 शेयर्स का था जिनकी कुल कीमत ₹14,595 है। यानी निवेशकों को कम से कम 35 शेयर्स का एक लॉट खरीदना ही था।

क्या करती है कंपनी?

International Gemological Institute फरवरी 1999 में बना था। यह हीरों, बहुमूल्य पत्थरों और जेवरों को सर्टिफाई और ग्रेड करता है। यह स्वतंत्र ग्रेडिंग रिपोर्ट्स देता है जिनमें पत्थरों के रंग, कट, सफाई, कैरेट वजन जैसे फीचर्स का असेसमेंट करता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाता है। इसके अलावा संस्थान पत्थरों और जेवरों से जुड़े हुए एजुकेशनल प्रोग्राम और डिग्री का मौका भी देता है। कंपनी की दुनियाभर में 31 लैब और 18 जेमॉलजी स्कूल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख