return to news
  1. FY25 के जनवरी-मार्च क्वार्टर में $2.8 बिलियन जुटा भारत टॉप IPO मार्केट में शामिल, क्या कुछ है EY की रिपोर्ट में

मार्केट न्यूज़

FY25 के जनवरी-मार्च क्वार्टर में $2.8 बिलियन जुटा भारत टॉप IPO मार्केट में शामिल, क्या कुछ है EY की रिपोर्ट में

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 30, 2025, 12:03 IST

सारांश

ग्लोबल आईपीओ मार्केट की बात करें तो भारत की स्थिति काफी मजबूत नजर आती है। EY की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैलेंडर ईयर 2025 के पहले क्वार्टर में भारत ने आईपीओ से 2.8 बिलियन डॉलर जुटाए हैं।

IPO ग्लोबल रैंकिंग में भारत की स्थिति

भारत टॉप IPO मार्केट में शामिल

भारत में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) मार्केट काफी मजबूत होता जा रहा है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भले ही लिस्टिंग के नंबर्स में पांचवें हिस्से की गिरावट आई हो, लेकिन भारत इस साल जनवरी-मार्च के पीरियड में आईपीओ के मामले में दुनिया में सबसे बड़े मार्केट के रूप में उभरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीओ से जुटाए गए फंड के हिसाब से, भारतीय कंपनियों ने मार्च तिमाही में आईपीओ के जरिए 2.8 बिलियन अमरीकी डॉलर जुटाए, जो ग्लोबल लेवल पर जुटाए गए फंड का लगभग 10वां हिस्सा है। हालांकि, EY की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीओ के नंबर्स के हिसाब से कैलेंडर ईयर 2025 की इस तिमाही के दौरान 62 लिस्टिंग के साथ 20% की गिरावट आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंसल्टेंसी फर्म ने यह भी कहा कि तिमाही के दौरान कम कंपनियों ने पहले दिन पॉजिटिव रिटर्न दिया, यह संख्या 2024 में 83% से घटकर 63% हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का 1 बिलियन अमरीकी डॉलर का आईपीओ तिमाही के दौरान कुल डील गतिविधि को आगे बढ़ा रहा है। 30 शेयरों वाला बेंचमार्क बीएसई तिमाही के दौरान 1.1% गिरा है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद अपनाई गई व्यापार नीतियों में बदलाव के बाद अस्थिरता देखी गई।

भारत में आईपीओ लैंडस्केप विविधतापूर्ण बना हुआ है, जिसमें औद्योगिक, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन, और स्वास्थ्य और लाइफ साइंस जैसे सेक्टर्स में महत्वपूर्ण गतिविधि है, इस रिपोर्ट में फर्म के भागीदार आदर्श रांका ने कहा, ‘हेल्थ सेक्टर ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूदइस क्वार्टर का प्रदर्शन भारतीय बाजार में मजबूत बुनियादी बातों और निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा कि 2025 में भारत के आईपीओ मार्केट के लिए दृष्टिकोण आशाजनक प्रतीत होता है, जिसमें बाजार में एंट्री करने के लिए कंपनियों की एक स्वस्थ पाइपलाइन तैयार है।

(PTI इनपुट के साथ)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख