return to news
  1. ICICI Bank Q4 Preview: नेट प्रॉफिट और NII को लेकर क्या है अनुमान, नतीजों से पहले 4 जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

ICICI Bank Q4 Preview: नेट प्रॉफिट और NII को लेकर क्या है अनुमान, नतीजों से पहले 4 जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 12:53 IST

सारांश

ICICI Bank Q4 Preview: इस तिमाही में निवेशकों को खास तौर पर यह देखना चाहिए कि बैंक मैनेजमेंट आगे के मार्जिन को लेकर क्या संकेत देता है, लोन और डिपॉजिट ग्रोथ कैसी रहती है। इसके साध ही एसेट क्वालिटी पर भी नजर रहेगी, खासकर अनसिक्योर्ड लोन में।

शेयर सूची

ICICI Bank

ICICI Bank के Q4 रिजल्ट्स में स्थिर प्रदर्शन दिख सकता है।

ICICI Bank Q4 Preview: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI Bank के मार्च तिमाही के नतीजे 18 अप्रैल को आने वाले हैं। इसके बाद शाम 4 बजे मीडिया कॉल और 5 बजे एनालिस्ट/इन्वेस्टर कॉल होगी, जिसमें बैंक अपने नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा। FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ बैंक डिविडेंड का ऐलान भी कर सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ICICI Bank के Q4 रिजल्ट्स में स्थिर प्रदर्शन दिख सकता है, लेकिन कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की संभावना कम है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

इस तिमाही में निवेशकों को खास तौर पर यह देखना चाहिए कि बैंक मैनेजमेंट आगे के मार्जिन को लेकर क्या संकेत देता है, लोन और डिपॉजिट ग्रोथ कैसी रहती है। इसके साध ही एसेट क्वालिटी पर भी नजर रहेगी, खासकर अनसिक्योर्ड लोन में।

कैसे रह सकते हैं Q4 नतीजे

  • ICICI Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी लोन से कमाई में अच्छी ग्रोथ दिख सकती है और लोन बुक भी मजबूत रहेगी। लेकिन दूसरी तरफ मार्जिन (NIM) में थोड़ी कमी और ट्रेजरी इनकम पर दबाव रहने की वजह से कुल मुनाफे पर असर पड़ सकता है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICICI Bank के Q4FY26 रिजल्ट्स में बैंक का ऑपरेशन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन मुनाफे में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिखेगी। इसकी वजह यह है कि पिछले साल का बेस काफी ऊंचा है और अब प्रोविजनिंग सामान्य स्तर पर आ रही है।

नेट प्रॉफिट और एसेट क्वालिटी

  • ज्यादातर एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि मुनाफा लगभग फ्लैट रहेगा। बैंक का प्रॉफिट करीब ₹12,390 करोड़ रह सकता है, जो सालाना आधार पर थोड़ा कम लेकिन तिमाही आधार पर अधिक है। लोन ग्रोथ करीब 13-14% रह सकती है, जो मजबूत मानी जाती है, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ थोड़ा धीमा रहने का अनुमान है। इसी वजह से मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है और NIM हल्का घट सकता है।
  • अच्छी बात यह है कि एसेट क्वालिटी अभी स्थिर दिख रही है और खराब लोन में बड़ा उछाल नहीं दिख रहा। क्रेडिट कॉस्ट भी कम होने की उम्मीद है, जिससे बैंक की कमाई को सपोर्ट मिलेगा। हालांकि MSME और कमर्शियल व्हीकल से जुड़े लोन में थोड़ी निगरानी जरूरी मानी जा रही है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

ICICI Bank के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 7 फीसदी गिर चुका है। इसके अलावा पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 5 फीसदी का रिटर्न मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख