return to news
  1. VST Industries ही नहीं, ITC और Godfrey Phillips में भी जबरदस्त रैली, यहां समझिए वजह

मार्केट न्यूज़

VST Industries ही नहीं, ITC और Godfrey Phillips में भी जबरदस्त रैली, यहां समझिए वजह

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 11:06 IST

सारांश

VST Industries के बेहतर नतीजों से पूरे सेक्टर को लेकर सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। आज के कारोबार में दूसरे सिगरेट स्टॉक्स जैसे ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में भी तेजी है। ITC का शेयर करीब 2 फीसदी उछलकर 310 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

शेयर सूची

VST Industries

VST Industries ने FY26 की मार्च तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए हैं।

VST Industries के शेयरों में आज 17 अप्रैल को 18 फीसदी से ज्यादा की शानदार तेजी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 14.03 फीसदी बढ़कर 275.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, कंपनी ने FY26 की मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं, जिसके बाद इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,678 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ITC, Godfrey Phillips में भी तेजी

VST Industries के बेहतर नतीजों से पूरे सेक्टर को लेकर सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। आज के कारोबार में दूसरे सिगरेट स्टॉक्स जैसे ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में भी तेजी है। ITC का शेयर करीब 2 फीसदी उछलकर 310 रुपये के भाव पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Godfrey Phillips में भी 4 फीसदी की बढ़त है और यह 2210.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

कैसे रहे Q4 के नतीजे

VST Industries का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT 120.17 फीसदी बढ़कर ₹116.69 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने ₹53 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 51.85% बढ़कर ₹689.4 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹453.98 करोड़ था।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA भी 197.14% बढ़कर ₹208 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹70 करोड़ था। EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी अवधि के 15.3% के मुकाबले 30.3% रहा।

डिविडेंड का ऐलान

VST Industries के बोर्ड ने ₹10 के हर इक्विटी शेयर पर ₹12 का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "अगर डिविडेंड मंजूर हो जाता है, तो शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर आगामी 95वीं सालाना आम बैठक में इसका भुगतान कर दिया जाएगा।"

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख