मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 11:36 IST
सारांश
बजाज कंज्यूमर केयर का शेयर आज तीन बड़े कारणों से निवेशकों के राडार पर है। कंपनी आज अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश करने वाली है। इसके अलावा पिछले 10 साल के अपने All Time High के लेवल को चुनौती देने के लिए स्टॉक फिर से तैयार दिख रहा है। विदेशी निवेशकों ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी काफी बढ़ा दी है।
शेयर सूची

चार्ट पर बजाज कंज्यूमर का शेयर अपने 10 साल पुराने रेजिस्टेंस लेवल के करीब पहुंच गया है।
शेयर बाजार में आज बजाज कंज्यूमर केयर के शेयरों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। FMCG सेक्टर की यह कंपनी आज अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है, जिसे लेकर निवेशकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी के बोर्ड की आज मीटिंग है, जिसमें जनवरी से मार्च तिमाही के ऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। बाजार को उम्मीद है कि कंपनी की परफॉर्मेंस इस बार बेहतर रह सकती है, जिसका असर शेयर की कीमतों पर साफ दिख रहा है। लेकिन सिर्फ नतीजे ही एकमात्र कारण नहीं हैं जिसकी वजह से यह स्टॉक चर्चा में है। इसके पीछे दो और बड़े तकनीकी और फंडामेंटल कारण हैं, जो इस शेयर को एक बड़े ब्रेकआउट की दहलीज पर खड़ा कर रहे हैं।
बजाज कंज्यूमर केयर के शेयर के लिए यह समय ऐतिहासिक साबित हो सकता है। अगर हम पिछले 10 साल के चार्ट पर नजर डालें, तो पता चलता है कि यह स्टॉक तीन बार अपने ऑल-टाइम हाई लेवल को पार करने की कोशिश कर चुका है। हालांकि, तीनों ही बार शेयर 525 रुपये के इस हाई लेवल को तोड़ने में नाकाम रहा और वहां से इसमें गिरावट देखने को मिली। अब एक बार फिर यह स्टॉक अपने उसी पुराने शिखर के करीब पहुंच गया है। शेयर ने हाल ही में 52 हफ्तों का नया हाई बनाया है और अब यह 525 रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल की ओर बढ़ रहा है, जिसे पार करना इसके लिए बड़ी चुनौती रही है।
इस शेयर में आई मौजूदा तेजी के पीछे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफआईआई (FII) का बड़ा हाथ माना जा रहा है। मार्च 2026 तिमाही में एफआईआई की हिस्सेदारी में बहुत बड़ा उछाल आया है। दिसंबर 2025 में विदेशी निवेशकों के पास कंपनी की 9.70 पर्सेंट हिस्सेदारी थी, जो अब बढ़कर 16.59 पर्सेंट हो गई है। इसका मतलब है कि बड़े ग्लोबल इनवेस्टर्स को कंपनी के बिजनेस मॉडल और उसके फ्यूचर (Future) पर काफी यकीन है। जब भी किसी स्टॉक में संस्थागत निवेशक इस तरह से अपनी होल्डिंग बढ़ाते हैं, तो उसे बाजार में एक सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जाता है।
पिछले कुछ महीनों का प्रदर्शन देखें तो बजाज कंज्यूमर केयर ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यह स्टॉक 256 रुपये के लेवल से 69 पर्सेंट की लंबी छलांग लगाकर 432 रुपये के पार जा पहुंचा है। कंपनी के ऑपरेशन (Operation) में सुधार और ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ने की खबरों ने भी इसे सपोर्ट दिया है। इसके साथ सरकार के तरफ से किए गए जीएसटी सुधारों का असर भी कंपनी पर देखा गया है। और इसने कंपनी की कमाई पर भी असर डाला है, जिसका रिजल्ट कंपनी के शेयर पर भी देखा जा रहा है। ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी अपने कोर बिजनेस यानी बादाम तेल के साथ-साथ नए प्रोडक्ट्स के सेगमेंट में भी काफी सक्रिय दिख रही है। ऑपरेशन से रेवेन्यू (Revenue from Operations) में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने इस शेयर की रफ्तार को और तेज कर दिया है।
आज आने वाले नतीजों में सबका ध्यान कंपनी के नेट प्रॉफिट (Net Profit) और एबिटा (EBITDA) मार्जिन पर रहेगा। अगर कंपनी उम्मीद के मुताबिक नतीजे पेश करती है, तो शेयर में एक नया ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। निवेशकों के लिए सबसे बड़ी बात यह होगी कि क्या यह शेयर इस बार अपने 10 साल पुराने रेजिस्टेंस को पार करके टिक पाता है या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो यह शेयर आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। फिलहाल, आज की बोर्ड मीटिंग और उसके बाद होने वाली कमेंट्री इस स्टॉक की अगली दिशा तय करेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty Retail Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What is the Nifty Insurance Index? Constituents, Historical Returns, and Selection Criteria
What is the Nifty Sugar and Ethanol Index? Components, Returns, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs