return to news
  1. Super Iron Foundry IPO फाइनल अलॉटमेंट आज, यूं BSE, MUFG Intime पर ऑनलाइन चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Super Iron Foundry IPO फाइनल अलॉटमेंट आज, यूं BSE, MUFG Intime पर ऑनलाइन चेक करें स्टेटस

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 17, 2025, 09:42 IST

सारांश

Super Iron Foundry Shares Allotment: ₹68.05 करोड़ के इशू पर बोली 13 मार्च को लगनी बंद हुई थी। इस पर निवेशकों का ठीक-ठाक रेस्पॉन्स देखने को मिला था। कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग बुधवार 19 मार्च को BSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है। Super Iron Foundry निर्माणक्षेत्र से लेकर टेलिकॉम सेक्टर तक के लिए लोहे की कास्टिंग के प्रॉडक्ट सप्लाई करती है।

Super Iron Foundry IPO पर निवेशकों का ठीक-ठाक रेस्पॉन्स देखने को मिला था।

Super Iron Foundry IPO पर निवेशकों का ठीक-ठाक रेस्पॉन्स देखने को मिला था।

अलग-अलग सेक्टर्स में लोहे की कास्टिंग के प्रॉडक्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी Super Foundry के आईपीओ (Initial Public Offering, IPO) शेयर्स का अलॉटमेंट आज, सोमवार 17 मार्च को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर्स पर निवेशकों का ठीक-ठाक रेस्पॉन्स देखने को मिला था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹68.05 करोड़ के इस इशू पर आखिरी दिन तक 1.61 गुना सब्सक्रिप्शन आ गया था। इसमें 59.85 लाख शेयर्स ऑफर पर थे जबकि 96.79 लाख शेयर्स के लिए बोली लगी थी। जिन निवेशकों की बोली सफल रही है उन्हें मेसेज और ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

इसके अलावा BSE और MUFG Intime India की वेबसाइट पर Super Iron Foundry IPO अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन भी चेक किया जा सकता है।

यूं BSE पर चेक करें Super Iron Foundry के शेयर्स का फाइनल अलॉटमेंट स्टेटस-

  • BSE के IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इशू नेम की लिस्ट में से 'Super Iron Foundry' सिलेक्ट करें।

  • अपना PAN या ऐप्लिकेशन नंबर एंटर करें।

  • सर्च बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर यूं चेक करें शेयर्स के अलॉटमेंट का फाइनल स्टेटस-

  • MUFG Intime India Pvt. Ltd. की वेबसाइट पर जाएं।

  • कंपनी के नाम के लिए दिए गए ड्रॉपडाउन में से Super Iron Foundry सिलेक्ट करें।

  • अपना ऐप्लिकेशन नंबर, PAN, DP/ Client ID या अकाउंट नंबर/ IFSC एंटर करें।

  • सबमिट कर दें।

IPO डीटेल्स

Super Iron Foundry IPO के लिए शेयर्स के प्राइस बैंड की जगह ₹108 प्रति शेयर की फिक्स कीमत तय की गई है। कंपनी ने खुदरा निवेशकों के लिए 50% हिस्सा रिजर्व किया है। बाकी 50% में दूसरी कैटिगिरी के तहत निवेश किया जाएगा। इसमें अप्लाई करने के लिए खुदरा निवेशकों के लिए निवेश की न्यूनतम सीमा 1200 का एक लॉट तय की गई है।

निवेशकों का रेस्पॉन्स

Super Iron Foundry IPO पर खुदरा निवेशकों ने 53.55 लाख से ज्यादा शेयर्स पर बोली लगाई जबकि इस हिस्से में 29.92 लाख शेयर्स ऑफर पर थे। इसी के साथ यहां 1.79 गुना बोली लगी। उधर गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से पर 1.44 गुना बोली लगी और 43.23 लाख शेयर्स की बुकिंग की गई जबकि यहां भी 29.92 लाख शेयर्स ऑफर पर थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख