return to news
  1. Ventive Hospitality IPO: आज होगा फाइनल अलॉटमेंट, NSE, BSE पर यूं चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Ventive Hospitality IPO: आज होगा फाइनल अलॉटमेंट, NSE, BSE पर यूं चेक करें स्टेटस

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 26, 2024, 09:33 IST

सारांश

Ventive Hospitality IPO: ₹1,600 के इस IPO में सिर्फ नए शेयर्स ही हैं और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹610-₹643/ शेयर का रखा गया है।

होटेल, रिजॉर्ट जैसी सर्विसेज देती है कंपनी

होटेल, रिजॉर्ट जैसी सर्विसेज देती है कंपनी

Ventive Hospitality IPO: लग्जरी होटेल, रिजॉर्ट जैसे बिजनेस ऑपरेट करने वाली कंपनी Ventive Hospitality के IPO का फाइनल अलॉटमेंट गुरुवार, 26 दिसंबर को हो जाएगा। सब्सक्रिप्शन के दौरान कंपनी को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था। इस पर 9.82 गुना सब्सक्रिप्शन आया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सबसे आगे रहे गैर-संस्थागत निवेशक जिन्होंने अपने कोटा को 13.87 गुना बुक किया जबकि qualified institutional buyers (QIBs) के कोटा पर 9.08 गुना बुकिंग आई। खुदरना निवेशकों ने अपने हिस्से का 5.94 गुना सब्सक्राइब किया।

प्राइस बैंड

₹1,600 के इस IPO में सिर्फ नए शेयर्स ही हैं और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹610-₹643/ शेयर का रखा गया है। कंपनी IPO से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल बकाया चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

जिन निवेशकों ने Ventive Hospitality IPO में शेयर्स पर बोली लगाई थी वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और ऑफिशल रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट पर अलॉटमेंट का फाइनल स्टेटस ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं।

रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट पर यूं चेक करें अलॉटमेंट का फाइनल स्टेटस-

-Kfin Technologies के अलॉटमेंट पेज पर जाएं- https://ris.kfintech.com/ipostatus/

-लिस्ट में से 'Ventive Hospitality Ltd' सिलेक्ट करें।

-डीमैट अकाउंट नंबर, PAN या ऐप्लिकेशन नंबर एंटर करें।

-कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें।

-सबमिट बटन पर क्लिक करें।

NSE पर यूं चेक करें Ventive Hospitality IPO अलॉटमेंट स्टेटस-

-NSE IPO अलॉटमेंट पोर्टल पर जाएं।

-अगर आप नए यूजर हैं तो पहले रजिस्टर करें। पुराने यूजर यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग-इन करें।

-ड्रॉपडाउन में से 'Ventive Hospitality Ltd' सिलेक्ट करें।

-अपना PAN और ऐप्लिकेशन नंबर एंटर करें।

-सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आप BSE पर भी अलॉटमेंट का फाइनल स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Ventive Hospitality के शेयर NSE, BSE स्टॉक एक्सचेंज पर 30 दिसंबर को उतरेंगे। ICICI Securities, JM Financial, IIFL Capital Services Ltd, Kotak Mahindra Capital Company, Axis Capital, HSBC Securities and Capital Markets (India) Pvt Ltd और SBI Capital Markets इस इशू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख