मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 11:06 IST
सारांश
सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का बिडिंग विंडो 3 जून को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 5 जून थी। सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का फाइनल इश्यू प्राइस 192 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का अलॉटमेंट आज हो जाएगा फाइनलाइज
CMR Green Technologies IPO: सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ में अगर आपने अपना दांव लगाया है, तो आपको इसके शेयर मिले या नहीं, इसका फैसला आज देर शाम तक हो जाएगा। सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ की बोली लगाने की आखिरी डेट 5 जून थी और आज इसका अलॉटमेंट फाइनलाइज किया जाना है। सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होने हैं और लिस्टिंग की टेंटेटिव डेट 10 जून तय की गई है।
यह 630.88 करोड़ रुपये बुक बिल्ड इश्यू है। इसमें कोई भी फ्रेश शेयर शामिल नहीं हैं, और 3.29 करोड़ ऑफर फॉर सेल शेयर्स हैं, जिनकी वैल्यू 640.88 करोड़ रुपये है। सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का बिडिंग विंडो 3 जून को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 5 जून थी। सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का फाइनल इश्यू प्राइस 192 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। एक एप्लिकेशन के लिए लॉट साइज 78 शेयरों का तय किया गया। रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट वैल्यू 14,976 रुपये थी, वहीं sNII को मिनिमम 14 लॉट लेने थे, जिनकी वैल्यू 2,09,664 रुपये है। bNII के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 10,03,392 रुपये (67 लॉट) तय किया गया। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 1,43,678 शेयरों का रिजर्वेशन शामिल है, जिन्हें इश्यू प्राइस पर 18 रुपये की छूट पर पेश किया गया।
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 127.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। 5 जून, 2026 शाम 6:54:51 बजे (तीसरे दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में पब्लिक इश्यू 27.08 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) कैटेगरी में 270.46 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 172.35 गुना सब्सक्राइब हुआ।
-इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी 71 रुपये है, यह अपडेट आज सुबह 9:56 बजे किया गया। 192 के प्राइस बैंड के साथ, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 263 (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है। प्रति शेयर अपेक्षित प्रॉफिट 36.98% है।
2006 में स्थापित, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड अलौह (Non-ferrous) धातुओं को रिसाइकिल करने वाली और सेकेंडरी एल्युमीनियम मार्केट में काम करने वाली कंपनी है, जो एल्युमीनियम और जिंक डाई-कास्टिंग मिश्र धातुओं में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी रिसाइकिल्ड एल्युमीनियम मिश्र धातु (पिंड और तरल रूप में), जिंक मिश्र धातु पिंड और स्टेनलेस स्टील, तांबा, पीतल, जिंक, सीसा और मैग्नीशियम आदि के अलग किए गए भट्टी में इस्तेमाल के लिए तैयार स्क्रैप का निर्माण करती है। कंपनी ऑटोमोटिव और गैर-ऑटोमोटिव दोनों सेक्टरों की जरूरतों को पूरा करने वाले एल्युमीनियम बिलेट्स का भी प्रोडक्शन देखती है। कंपनी होंडा कार्स इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी और जिंदल स्टेनलेस जैसे प्रमुख ओईएम और टियर-1 ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माताओं को सर्विसेज देती है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख