return to news
  1. ₹54.27 करोड़ के SME IPO की धांसू लिस्टिंग, 47% प्रॉफिट ने इन्वेस्टरों की कर दी चांदी

मार्केट न्यूज़

₹54.27 करोड़ के SME IPO की धांसू लिस्टिंग, 47% प्रॉफिट ने इन्वेस्टरों की कर दी चांदी

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 19, 2026, 10:29 IST

सारांश

होराइजन रिक्लेम (इंडिया) लिमिटेड के शेयर बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। 12 जून को यह एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। इसकी लिस्टिंग में इन्वेस्टरों को जमकर प्रॉफिट हुआ है।

आईपीओ

एसएमई आईपीओ हॉराइजन रिक्लेम इंडिया के शेयर लिस्ट हो गए हैं। (Photo: Shutterstock)

हॉराइजन रिक्लेम (इंडिया) लिमिटेड के शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) एमएमई पर लिस्ट हो गए हैं। Horizon Reclaim (India) एसएमई आईपीओ था, जो सब्सक्रिप्शन के लिए 12 से 16 जून के बीच खुला था। 17 जून को इसके शेयर अलॉट हो गए थे और आज इसके शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट हुए हैं। अगर इसके शेयर आपको अलॉट हुए थे, तो लिस्टिंग में आपको दमदार प्रॉफिट मिला है। होराइजन रिक्लेम के शेयर 46.60% यानी कि 48 रुपये के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। 98 से 103 रुपये के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ के शेयर 151 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हॉराइजन रिक्लेम आईपीओ 54.27 करोड़ रुपये का बुकबिल्ड इश्यू था। इसमें कुल .53 करोड़ फ्रेश इश्यू थे, जिनकी वैल्यू 54.27 करोड़ रुपये थी। Horizon Reclaim (India) IPO के लिए प्रति शेयर 98 से 103 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 1,200 शेयर था। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी कम से कम निवेश की रकम 2,47,200 रुपये (2,400 शेयर) थी, (ऊपरी कीमत के आधार पर)। HNI में निवेश के लिए कम से कम लॉट साइज 3 लॉट (3,600 शेयर) था, जिसकी कुल कीमत 3,70,800 रुपये थी।

ऐसे में इस आईपीओ में एक रिटेल इन्वेस्टर को 2,47,200 रुपये इन्वेस्ट करने पर लिस्टिंग के दौरान 3,62,400 रुपये मिले हैं। वहीं अगर बात HNI की करें तो उन्हें 3,70,800 रुपये इन्वेस्ट करने पर लिस्टिंग के दौरान 5,43,600 रुपये मिले हैं। हॉराइजन रिक्लेम ने अपने RHP में कहा था, 'हमें उम्मीद है कि लिस्टिंग से हमारी कॉर्पोरेट इमेज और कंपनी के ब्रांड की पहचान बेहतर होगी। हमें यह भी लगता है कि BSE लिमिटेड के SME प्लेटफॉर्म (BSE SME) पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से कंपनी को फायदा होगा। इससे मौजूदा शेयरधारकों को लिक्विडिटी मिलेगी और हमारी कंपनी के इक्विटी शेयरों के लिए एक पब्लिक ट्रेडिंग मार्केट भी बनेगा।' IPO से पहले, कंपनी ने एंकर निवेशकों से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए, जिनमें नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड PCC - टचस्टोन, बंधन म्यूचुअल फंड और फिनावेन्यू ग्रोथ फंड शामिल हैं।

हॉराइजन रीक्लेम (इंडिया) रीक्लेम्ड रबर बनाने का काम करती है। यह रिसायकल किया हुआ रबर होता है जो पुराने टायर, ट्रेड पीलिंग, रबर ट्यूब और इंडस्ट्रियल स्क्रैप जैसे इस्तेमाल किए गए रबर प्रोडक्ट्स से बनाया जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख