return to news
  1. Hero Motors का शेयर कमजोर लिस्टिंग के बाद बना रॉकेट, 3 दिन में ही 73% की शानदार रैली

मार्केट न्यूज़

Hero Motors का शेयर कमजोर लिस्टिंग के बाद बना रॉकेट, 3 दिन में ही 73% की शानदार रैली

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड September 25, 2026, 12:39 IST

सारांश

Hero Motors के शेयरों ने बुधवार, 23 सितंबर को बाजार पर कमजोर शुरुआत की थी। NSE पर शेयर 82 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 84 रुपये के आईपीओ इश्यू प्राइस से 2.38% कम था। वहीं, BSE पर शेयर 82.10 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी इश्यू प्राइस से 2.26% की गिरावट के साथ।

शेयर सूची

Hero Motors

Hero Motors: लिस्टिंग के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी और इसमें लगातार तेजी देखने को मिली।

Hero Motors के शेयरों में तेजी का सिलसिला आज 25 सितंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी जारी है। आज के कारोबार में इसके शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। रिपोर्ट लिखे जाने क समय यह स्टॉक BSE पर 141.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6,443.05 करोड़ रुपये हो गया है। लिस्टिंग के बाद 3 कारोबारी दिनों में ही कंपनी के शेयरों में करीब 73 फीसदी की रैली आ चुकी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था शेयर

हीरो मोटर्स के शेयरों ने बुधवार, 23 सितंबर को बाजार पर कमजोर शुरुआत की थी। NSE पर शेयर 82 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 84 रुपये के आईपीओ इश्यू प्राइस से 2.38% कम था। वहीं, BSE पर शेयर 82.10 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी इश्यू प्राइस से 2.26% की गिरावट के साथ।

हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी और इसमें लगातार तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को 141.85 रुपये के स्तर पर पहुंचने के साथ शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से करीब 73% ऊपर कारोबार कर रहा था।

1,000 करोड़ रुपये का था IPO

हीरो मोटर्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह अमेरिका, यूरोप, भारत और आसियान देशों की ग्लोबल ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स यानी ओईएम कंपनियों के लिए पावरट्रेन सॉल्यूशंस डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है।

कंपनी का आईपीओ 16 सितंबर से 18 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ को कुल 6.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बुक-बिल्डिंग इश्यू के जरिए कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसमें 600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस शामिल था।

कमाई में मजबूत बढ़ोतरी

हीरो मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2026 के बीच रेवेन्यू, EBITDA और PAT में 5.7%, 34.3% और 55.5% का CAGR दर्ज किया। यानी इस दौरान कंपनी के मुनाफे और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में रेवेन्यू के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ोतरी हुई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख