return to news
  1. Gold, Silver Rate Today (May 9): भारत-पाक तनाव के बीच सोने के भावों में उतार-चढ़ाव जारी, चेक करें आज क्या हैं दाम

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Rate Today (May 9): भारत-पाक तनाव के बीच सोने के भावों में उतार-चढ़ाव जारी, चेक करें आज क्या हैं दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 09, 2025, 13:17 IST

सारांश

Gold, Silver Rate Today (May 9): दोपहर 12 बजे 24 कैरेट सोने के भाव ₹600 की बढ़त के साथ ₹99,783 और 22 कैरेट सोने के भाव 550 की बढ़त के साथ ₹91,483 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। चांदी के भाव घरेलू बाजार में गुरुवार को ₹1,02,200 प्रति किलो पर बंद हुए थे जो शुक्रवार को ₹1,02,000 प्रति किलो पर नजर आए।

सोने की कीमतों में अमेरिकी टैरिफ समेत भारत-पाकिस्तान तनाव और घरेलू मांग का असर दिखा।

सोने की कीमतों में अमेरिकी टैरिफ समेत भारत-पाकिस्तान तनाव और घरेलू मांग का असर दिखा।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और अमेरिका की ब्रिटेन और चीन के साथ व्यापार वार्ताओं के बीच शुक्रवार को भारत में सोने के भावों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। शुरुआती कारोबार में जहां सोने की कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज की जा रही थी वहीं, दोपहर को ये गुरुवार की तुलना में ऊपर चढ़ते नजर आए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सुबह 10 बजे घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90/10 ग्राम की गिरावट के साथ ₹96,700 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जबकि 22 कैरेट सोना भी ₹88,706 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

हालांकि, दोपहर 12 बजे 24 कैरेट सोने के भाव ₹600 की बढ़त के साथ ₹99,783 और 22 कैरेट सोने के भाव 550 की बढ़त के साथ ₹91,483 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते के तहत टैरिफ को लेकर सहमति बनी है। अमेरिका ने ब्रिटेन से आयात होने वाले कई उत्पादों पर टैरिफ बेसलाइन 10% तक ही सीमित कर दिया है। इसी तरह ब्रिटेन ने भी करीब 2500 अमेरिकी उत्पादों पर लगे टैरिफ को घटाने का ऐलान किया है। इसके अलावा चीन के साथ भी अमेरिका की बातचीत की खबरें आ रही हैं।

घरेलू सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय स्तार पर बने पॉजिटिव ट्रेंड्स का असर सोने की कीमतों में होत उतार-चढ़ाव में देखा जा रहा है।

भारतीय शहरों में आज सोने के भाव (9 मई)

भारतीय शहरों की बात करें तो नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,783 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,483 प्रति 10 ग्राम रही। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,776 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,476 प्रति 10 ग्राम रही।

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,635 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,335 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,637 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,337 दर्ज की गई।

वहीं, MCX गोल्ड फ्यूचर सुबह 10 बजे 0.11% की बढ़त के साथ ₹96,276 प्रति 10 ग्राम पर थे। इनका दिन का उच्चस्तर ₹96,330 प्रति 10 ग्राम और न्यूनतम स्तर ₹95,834 प्रति 10 ग्राम था। अमेरिकी बाजारों में जून डिलिवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर 0.4% यानी करीब $16 नीचे $3,322 प्रति आउंस पर थे।

भारतीय शहरों में आज चांदी के भाव (9 मई)

भारतीय शहरों में चांदी के भावों में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव घरेलू बाजार में गुरुवार को ₹1,02,200 प्रति किलो पर बंद हुए थे जो शुक्रवार को ₹1,02,000 प्रति किलो पर नजर आए। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹1,02,000, मुंबई में ₹1,01,300, चेन्नई में ₹1,02,400 और कोलकाता में ₹1,02,800 के भाव पर नजर आई।

जुलाई के डिलिवरी ट्रेड्स के लिए ये 0.15% की गिरावट के साथ ₹96,366 प्रति किलो पर सुबह 10 बजे के करीब थे जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में $32.66 प्रति ट्रॉय ट्रांस का भाव रहा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख