return to news
  1. Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी दोनों नीचे खिसके; देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं भाव

मार्केट न्यूज़

Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी दोनों नीचे खिसके; देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं भाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 20, 2024, 11:22 IST

सारांश

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपने हालिया ऐलान में ऐसे संकेत दिए हैं कि अगले साल ब्याज दरों में ज्यादा कटौती की उम्मीद नहीं होगी। इस ऐलान का असर सोने की कीमतों पर देखा गया था।

शेयर सूची

डॉलर की मजबूती ने रोका फायदा

डॉलर की मजबूती ने रोका फायदा

भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में शुक्रवाग, 20 दिसंबर को सोने के दाम नीचे खिसक गए। ग्लोबल ट्रेंड्स का यहां ज्यादा असर नहीं पड़ा। 24K सोना ₹10 की गिरावट के साथ ₹77,270/10 ग्राम पर पहुंच गया। यह गुरुवार को ₹77,280/10 ग्राम पर था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपने हालिया ऐलान में ऐसे संकेत दिए हैं कि अगले साल ब्याज दरों में ज्यादा कटौती की उम्मीद नहीं होगी। इस ऐलान का असर सोने की कीमतों पर देखा गया था।

हालांकि, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय व्पायार में इसकी खरीद ने कुछ रफ्तार पकड़ी और दाम भी ऊपर चढ़े। स्पॉट गोल्ड 4% की बढ़त के साथ $2,598.20/आउंस पर पहुंच गया।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजार में 24K सोना ₹10 की गिरावट के बाद ₹77,270/10 ग्राम और 22K सोना ₹70,840/10 ग्राम पर रहे। वहीं, मुंबई में 24K सोना गिरते हुए ₹77,120/10 ग्राम और 22K सोना ₹10 की गिरावट के साथ ₹70,690/10 ग्राम पर जा पहुंचा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

City22K Gold (per 10gm)24K Gold (per 10gm)
Delhi₹70,840₹77,270
Mumbai₹70,690₹77,120
Chennai₹70,690₹77,120
Kolkata₹70,690₹77,120

भारत में चांदी के दाम

चांदी के दामों में शुक्रवार को भी गिरावट देखी गई। ज्यादातर बड़े भारतीय शहरों में यह ₹100 की गिरावट के साथ ₹91,400/ किलो पर ट्रेड कर रही थी। यह गुरुवार को ₹91,500/ किलो पर बंद हुई थी।

फेड रिजर्व के ब्याज कटौती के फैसले के बाद स्पॉट सिल्वर 1% नीचे $29.05/ आउंस पर आ गया।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

CitySilver Price (per kg)
Delhi₹91,400
Mumbai₹91,400
Chennai₹98,900
Kolkata₹91,400

इस हफ्ते क्या रहा सोने-चांदी के दामों का ट्रेंड?

मजबूत डॉलर और बढ़ती हुई ट्रेजरी ईल्ड ने निवेशकों को सोने-चांदी से दूर रखा है। पिछले एक हफ्ते में चांदी के दाम में कोई बढ़त नहीं देखी गई है। सिक्के बनाने वालों और इंडस्ट्रीज में कम मांग होने के कारण इसकी कीमतें जस-की-तस बनी हुई हैं जबकि सोने में उतार-चढ़ाव जारी है।

पिछले एक हफ्ते में सोने-चांदी का ट्रेंड

Date22K Gold* (per 10g)24K Gold* (per 10g)Silver Price* (per kg)
Dec 20₹70,840₹77,270₹91,400
Dec 19₹70,850₹77,280₹91,500
Dec 18₹71,350₹77,840₹92,500
Dec 17₹71,500₹78,000₹92,500
Dec 16₹71,400₹77,890₹92,500
Dec 14₹71,400₹77,890₹92,500
Dec 13₹72,840₹79,460₹96,600
(सभी रेट मुंबई के)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख