return to news
  1. Gold-Silver Prices Today: 29 नवंबर को दिल्ली में गिरे सोने के भाव, यहां जानें कीमत

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Prices Today: 29 नवंबर को दिल्ली में गिरे सोने के भाव, यहां जानें कीमत

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 29, 2024, 16:30 IST

सारांश

Gold- Silver Prices Today: दिल्ली के बाजार में 24K सोने के भाव ₹180 की गिरावट के साथ ₹77,490/10 ग्राम और 22K सोना ₹170 की गिरावट के साथ ₹71,040/10 ग्राम पर आ गया।

घरेलू मांग में कमी का असर

घरेलू मांग में कमी का असर

भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के भावों में ₹180/ 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में बदलाव और घरेलू मांग के कम होने का असर सोने के भाव पर देखा गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेट कट पर बाजार की निगाहें टिकी हैं और इसका असर सोने की कीमतों पर देखा जा रहा है। स्पॉट गोल्ड 0.29% की बढ़त के साथ $2,645/ आउंस से एशियाई ट्रेड में बढ़ गया। ओवरनाइट ट्रेड में $2,634/ आउंस से $2,647/ आउंस पर पहुंच गया।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजार में 24K सोने के दाम ₹180 से बढ़कर ₹77,490/ 10 ग्राम पर जबकि 22K ₹170 की बढ़त के साथ ₹71,040/ ग्राम पर पहुंच गए।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम-
City22K Gold (per 10gm)24K Gold (per 10gm)
Delhi₹71,040₹77,490
Mumbai₹70,890₹77,340
Chennai₹70,890₹77,340
Kolkata₹70,890₹77,340

भारत में चांदी के दाम

भारत के ज्यादातर शहरों में चांदी के दाम ₹89,400/ किलो पर कायम रहे। इंडस्ट्रियल यूनिट्स में मांग की कमजोरी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे ट्रेंड्स को बैलंस कर रखा है। स्पॉट चांदी 0.50% की बढ़त के साथ $30.42/ आउंस पर पहुंच गया था। ओवरनाइट ट्रेड में दाम $30.14 $30.44 / आउंस की रेंज में रहे।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम-
CitySilver Price (per kg)
Delhi₹89,400
Mumbai₹89,400
Chennai₹97,900
Kolkata₹89,400

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख