return to news
  1. Gold and Silver Rate Today (May 26): हफ्ते की शुरुआत सोने-चांदी में गिरावट के साथ, यहां देखें आज क्या हैं दाम

मार्केट न्यूज़

Gold and Silver Rate Today (May 26): हफ्ते की शुरुआत सोने-चांदी में गिरावट के साथ, यहां देखें आज क्या हैं दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 26, 2025, 11:10 IST

सारांश

Gold-Silver Rate Today (May 26): भारत के ज्यादातर शहरों में सोने-चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोपियन यूनियन पर लगाए गए टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए आधा करने के ऐलान के बाद सोने के भावों में नरमी देखी गई। सुबह 9:30 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत स्थानीय बाजार में ₹96,380 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जो एक दिन पहले की कीमत के मुकाबले ₹490 प्रति 10 ग्राम कम है।

पिछले हफ्ते सोने के भावों में 4% तक का इजाफा दर्ज किया गया था।

पिछले हफ्ते सोने के भावों में 4% तक का इजाफा दर्ज किया गया था।

Gold, Silver Rate Today (May 26): भारत के ज्यादातर शहरों में सोने-चांदी के भावों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देखी गई गिरावट के बाद सरकती नजर आईं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सुबह 9:30 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत स्थानीय बाजार में ₹96,380 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जो एक दिन पहले की कीमत के मुकाबले ₹490 प्रति 10 ग्राम कम है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव ₹88,348 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए।

क्यों खिसका सोना?

इस हफ्ते धीमी शुरुआत होने के पहले पिछले हफ्ते सोने के भावों में करीब 4% की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर फैसले का यह असर रहा था। ट्रंप ने ऐलान किया था कि यूरोपिनय यूनियन से आने वाले उत्पादों पर 9 जुलाई तक के लिए 50% टैरिफ कम कर दिया जाएगा।

इससे शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुख सकारात्मक बना है और सोने की ओर उनका रुझान कम हुआ है, जिससे इस बहुमूल्य धातु की कीमतें नीचे सरकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण हालात के आसान होने के चलते पिछले कुछ हफ्तों के दौरान सोने की रफ्तार धीमी पड़ी है।

भारत के प्रमुख बाजारों में आज सोने के भाव

घरेलू बाजार की बात करें तो राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव ₹96,090 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए जबकि 22 कैरेट सोने के भाव ₹88,083 प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव ₹96,250 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹88,229 प्रति 10 ग्राम रहे।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने के भाव ₹96,530 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹88,486 प्रति 10 ग्राम रहे जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने के भाव ₹96,130 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹88,119 प्रति 10 ग्राम रहे।

MCX गोल्ड फ्यूचर्स भी डेरिवेटिव्स मार्केट में गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए। सुबह 9:30 बजे MCX गोल्ड जून फ्यूचर 0.5% नीचे ₹95,902 प्रति 10 ग्राम पर था। यहां दिन का उच्चतम स्तर ₹96,001 और न्यूनतम ₹95,865 आंका गया। अमेरिकी बाजारों में भी जून डिलिवरी के लिए फ्यूचर ट्रे़ड 0.5% यानी करीब $19 नीचे $3,375 प्रति आउंस दर्ज किए गए।

चांदी के दामों में भी गिरावट

भारत के घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एक किलो चांदी की कीमत 0.3% नीचे ₹98,230 दर्ज की गई। वहीं, जुलाई की डिलिवरी ट्रेड के लिए MCX Silver ₹98,052 प्रति किलो रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में मामूली बढ़त देखी गई और यह 0.1% ऊपर $33.64 प्रति ट्रॉय आउंस रही।

भारत के प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो एक किलो चांदी की कीमत राजधानी नई दिल्ली में ₹97,950 , मुंबई में ₹98,120, चेन्नई में ₹98,410 और कोलकाता में ₹97,990 दर्ज की गई।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख