return to news
  1. Gold, Silver Price Today: बढ़ने लगे सोने के भाव, देखें क्या हैं आज सोने-चांदी की कीमतें

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Price Today: बढ़ने लगे सोने के भाव, देखें क्या हैं आज सोने-चांदी की कीमतें

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 19, 2025, 11:42 IST

सारांश

Gold & Silver Price Today: ग्लोबल ट्रेंड्स की तर्ज पर देश के बाजारों में भी बुधवार, 19 फरवरी को सोने के भाव ऊपर चढ़ते देखे गए हैं। शुरुआती कारोबार में सोने के भाव मुंबई समेत कई शहरों में ₹86,960 प्रति 10 ग्राम पर रहे।

चांदी की मांग स्थिर, कीमतों में इजाफा नहीं।

चांदी की मांग स्थिर, कीमतों में इजाफा नहीं।

भारत में सोने के दामों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी देखी गई है। ग्लोबल ट्रेंड्स की तर्ज पर देश के बाजारों में भी बुधवार, 19 फरवरी को सोने के भाव ऊपर चढ़ते देखे गए हैं। शुरुआती कारोबार में सोने के भाव मुंबई समेत कई शहरों में ₹86,960 प्रति 10 ग्राम पर रहे। एक दिन पहले ही सोने की कीमतों में ₹550 का इजाफा देखा गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक दिन पहले मंगलवार को भारत के बाजारों में 24K सोने की कीमत उछलकर ₹86,950 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत ₹500 की बढ़त के साथ ₹79,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

अमेरिकी की फेडरल ओपन मार्केट कमिटी की रिपोर्ट आने के पहले सोने के भाव $2,900 प्रति आउंस के ऊपर चले गए थे। बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ $2,935 प्रति आउंस पर जा पहुंचा।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजारों में बुधवार को 24K सोने का भाव ₹87,110 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹79,860 पर पहुंच गए। दोनों में ₹10 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, मुंबई में 24K सोना ₹86,960 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹79,710 प्रति 10 ग्राम पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना24K सोना
दिल्ली₹79,860₹87,110
मुंबई₹79,710₹86,960
चेन्नई₹79,710₹86,630
कोलकाता₹79,710₹86,630

भारत में चांदी के दाम

कमजोर मांग के चलते हुए चांदी के भावों में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू बाजार में डिमांड गिरने से चांदी ₹100 लुढ़ककर ₹1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने हुए ट्रेंड्स का भी इस पर असर रहा। अमेरिकी डॉलर 107 अंकों पर पहुंच गया जिससे ग्लोबल मार्केट में चांदी के भाव गिर गए। बुधवार को एशियाई शुरुआती कारोबार में स्पॉट सिल्वर 0.87% की गिरावट के साथ $32.60 प्रति आउंस पर पहुंच गई थी।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचांदी की कीमत
दिल्ली₹1,00,400
मुंबई₹1,00,400
चेन्नई₹1,07,900
कोलकाता₹1,00,400

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख