return to news
  1. Gold, Silver Rate Today: मजबूत डिमांड से ऑल-टाइम हाई पर पहुंची चांदी, सोने में भी उछाल

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Rate Today: मजबूत डिमांड से ऑल-टाइम हाई पर पहुंची चांदी, सोने में भी उछाल

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 05, 2025, 18:42 IST

सारांश

Gold, Silver price: आज 5 जून को 24K सोने कीमत 99,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की तरह सोने की कीमत में भी इस महीने अब तक बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि इसके पहले मई महीने में इसमें गिरावट देखी गई थी। यहां देश के अलग-अलग शहरों में सोने की आज की कीमत की जानकारी दी गई है।

Gold, Silver Rate Today: मजबूत डिमांड के चलते आज चांदी ने अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया।

Gold, Silver Rate Today: मजबूत डिमांड के चलते आज चांदी ने अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया।

Gold, Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में आज 5 जून को तगड़ा उछाल देखने को मिला। मजबूत डिमांड के चलते आज इसने अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया। देश में आज चांदी की कीमत 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है। इसके पहले मई में चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मजबूत टेक्निकल संकेतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच ट्रेडर्स ने जमकर दांव लगाए, जिससे कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। ट्रेडिंग वॉल्यूम 17560 लॉट रहा, जो मजबूत पार्टिसिपेशन को दिखाता है।

एक्सपर्ट्स ने कीमतों में उछाल का श्रेय पार्टिसिपेंट्स द्वारा बनाए गए नए पोजीशन को दिया। हालांकि, वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क में चांदी 0.10% गिरकर 34.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत (100 ग्राम)

शहरमूल्य
बैंगलोर₹10,460.00
भुवनेश्वर₹11,540.00
चेन्नई₹10,560.00
कोयंबत्तूर₹10,560.00
दिल्ली₹10,520.00
हैदराबाद₹11,640.00
कोलकाता₹10,600.00
मुंबई₹10,450.00
मैसूर₹10,460.00
पुणे₹10,450.00

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत

आज 5 जून को 24K सोने कीमत 99,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की तरह सोने की कीमत में भी इस महीने अब तक बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि इसके पहले मई महीने में इसमें गिरावट देखी गई थी। यहां देश के अलग-अलग शहरों में सोने की आज की कीमत की जानकारी दी गई है।

शहर24K Gold22K Gold
बैंगलोर₹99,362.00₹91,092.00
भुवनेश्वर₹99,200.00₹90,930.00
चेन्नई₹99,346.00₹91,076.00
कोयंबत्तूर₹99,346.00₹91,076.00
दिल्ली₹99,353.00₹91,083.00
हैदराबाद₹99,209.00₹90,939.00
कोलकाता₹99,205.00₹90,935.00
मुंबई₹99,207.00₹90,937.00
मैसूर₹99,362.00₹91,092.00
पुणे₹99,207.00₹90,937.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। किसी भी वित्तीय फैसले से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख