return to news
  1. Gold-Silver Price Today: US फेड के फैसले से टूटा सोने-चांदी का भाव, चेक करें अपने शहर का रेट

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Price Today: US फेड के फैसले से टूटा सोने-चांदी का भाव, चेक करें अपने शहर का रेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 20, 2025, 15:21 IST

सारांश

Gold-Silver Price: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बाजारों में अस्थिरता थी, लेकिन अमेरिका ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया। राष्ट्रपति ट्रंप अगले दो हफ्तों में फैसला करेंगे कि अमेरिका इसमें शामिल होगा या नहीं। इस अस्थायी राहत से बाजारों में डर थोड़ा कम हुआ और सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा।

Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट है।

Gold-Silver Price Today: आज 20 जून 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई और यह पिछले एक महीने का सबसे कमजोर हफ्ता रहा। अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की और आगे कटौती की संभावना भी कम कर दी, जिससे आज सोने का भाव गिरा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज MCX पर सोने की कीमत 600 रुपये घटकर 98729 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इसके अलावा, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दिख रही है और यह 1025 रुपये घटकर 106368 रुपये प्रति किलो के भाव पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी घटे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट है। सोने की कीमत 0.59 फीसदी घटकर 3,353.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 36.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

ईरान-इजराइल जंग पर क्या है अपडेट?

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बाजारों में अस्थिरता थी, लेकिन अमेरिका ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया। राष्ट्रपति ट्रंप अगले दो हफ्तों में फैसला करेंगे कि अमेरिका इसमें शामिल होगा या नहीं। इस अस्थायी राहत से बाजारों में डर थोड़ा कम हुआ और सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा।

डॉलर हुआ मजबूत

इस हफ्ते अमेरिकी डॉलर 0.5% मजबूत हुआ, जो पिछले एक महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना अन्य मुद्राओं में महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24K सोना22K सोना
बैंगलोर₹1,01,252.00₹92,842.00
भुवनेश्वर₹1,01,110.00₹92,680.00
चेन्नई₹1,01,136.00₹92,826.00
कोयंबत्तूर₹1,01,136.00₹92,826.00
दिल्ली₹1,01,243.00₹92,833.00
हैदराबाद₹1,01,119.00₹92,689.00
कोलकाता₹1,01,115.00₹92,685.00
मुंबई₹1,01,117.00₹92,687.00
मैसूर₹1,01,252.00₹92,842.00
पुणे₹1,01,117.00₹92,687.00

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचांदी की कीमत
बैंगलोर₹11,460.00
भुवनेश्वर₹12,440.00
चेन्नई₹11,560.00
कोयंबत्तूर₹11,560.00
दिल्ली₹11,520.00
हैदराबाद₹12,540.00
कोलकाता₹11,600.00
मुंबई₹11,450.00
मैसूर₹11,460.00
पुणे₹11,450.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख