return to news
  1. Gold and Silver Price Today: सोने बढ़ा, चांदी फिसली; देखें भारत के बड़े शहरों में दाम

मार्केट न्यूज़

Gold and Silver Price Today: सोने बढ़ा, चांदी फिसली; देखें भारत के बड़े शहरों में दाम

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 18, 2024, 12:29 IST

सारांश

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी कम मांग के चलते चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है।

अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से सोने का फायदा

अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से सोने का फायदा

भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के दाम बुधवार, 18 दिसंबर को ₹130/10 ग्राम तक बढ़ गए। डॉलर के मजबूत होने का फायदा सोने को मिला। इसके अलावा स्थानीय डिमांड बढ़ने के कारण भी सोने के दाम में उछाल देखा गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर नीति को लेकर ऐलान के पहले डॉलर कमजोर पड़ गया। अमेरिकी रीटेल सेल्स का डेटा भी सकारात्मक आया है जिससे अभी तक नीचे गिर रहीं सोने की कीमतों में ग्लोबल स्तर पर भी इजाफा हुआ है।

एशियाई ट्रेड में स्पॉट गोल्ड $2,644/आउंस पर पहुंच गया। ओवरनाइट ट्रेड में यह $2,633 /आउंस पर था।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजारों में 24K सोने की कीमतों में ₹130 का इजाफा हुआ जिसके बाद ये ₹78,160/10 ग्राम और 22K सोना ₹71,660/10 ग्राम पर जा पहुंचे। उधर, मुंबई में 24K सोना बढ़त बनाते हुए ₹78,010/10 ग्राम और 22K सोना ₹120 की बढ़त के साथ ₹71,510/10 ग्राम पर पहुंच गया।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

City22K Gold (per 10gm)24K Gold (per 10gm)
Delhi₹71,660₹78,160
Mumbai₹71,510₹78,010
Chennai₹71,510₹78,010
Kolkata₹71,510₹78,010

भारत में चांदी के दाम

चांदी एक बार फिर फ्लैट ही रही। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी कम मांग के चलते चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। बुधवार को भी चांदी के दाम ज्यादातर बड़े शहरों में ₹92,400/किलो रहे।

ग्लोबल बाजार में स्पॉट सिल्वर 0.48% की गिरावट के साथ $30.39 /आउंस पर पहुंच गया जबकि ओवरनाइट ट्रेड में यह $30.57/आउंस से $30.37/आउंस के बीच रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

CitySilver Price (per kg)
Delhi₹92,400
Mumbai₹92,400
Chennai₹99,100
Kolkata₹92,400

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख