return to news
  1. Gold, Silver Price Today (12 May): भारत-पाक, US-चीन में नरमी का असर, सोने-चांदी के दाम नीचे

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Price Today (12 May): भारत-पाक, US-चीन में नरमी का असर, सोने-चांदी के दाम नीचे

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 12, 2025, 10:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold, Silver Rate Today (May): सोमवार 12 मई को सोने और चांदी, दोनों के भावों में शुरुआती कोराबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की खबरों और भारत और पाकिस्तान में जारी सैन्य तनाव के फिलहाल रुकने से शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान लौटा है और सोने की मांग में कमी आई है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

सोने-चांदी के भावों में गिरावट, यहां चेक करें आपके शहर में क्या हैं दाम।

सोने-चांदी के भावों में गिरावट, यहां चेक करें आपके शहर में क्या हैं दाम।

Gold-Silver Price Today: सोमवार के शुरआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 9:30 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत घरेलू बाजार में ₹94,550 प्रति 10 ग्राम रही है जो रविवार की तुलना में ₹2,350/10 ग्राम कम रही। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹86,671 प्रति 10 ग्राम रही।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बादल हटने के चलते शेयर बाजार में कुछ राहत है। दोनों देशों ने व्यापार को लेकर हो रही बातचीत को सफल करार दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रटरी स्कॉट बेसेंट और ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर का कहना है कि स्विजरलैंड में चीन के साथ बातचीत के बाद व्यापार समझौता बना लिया गया है।

माना जा रहा है कि इस समझौते की डीटेल्स जल्द ही जारी की जाएंगी लेकिन उसके पहले ही निवेशक सोने जैसे भरोसेमंद ऐसेट की जगह ज्यादा जोखिम वाली इक्विटीज में पैसा लगाने लगे हैं। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती के चलते सोने पर दबाव गहराने लगा है। डॉलर की मजबूती से सोने की डिमांड कम होती है और इसके दाम गिरते हैं।

वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात में भी कुछ नरमी आई है। दोनों देशों की तरफ से फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है।

भारत में आज सोने के भाव (12 मई)

भारतीय बाजारों की बात करें राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को ₹94,060 प्रति 10 ग्राम रही और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹88,348 प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹94,130 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹86,286 प्रति 10 ग्राम रही।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹94,410 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹86,543 प्रति 10 ग्राम रही। कोलकाता में में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹94,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹86,176 प्रति 10 ग्राम रही।

वहीं, MCX गोल्ड जून फ्यूचर 2.6% नीचे ₹93,986 प्रति 10 ग्राम पर रहे। इनमें दिन का उच्चस्तर ₹95,500 प्रति 10 ग्राम और ₹93,920 न्यूनतम स्तर दर्ज किया गया। अमेरिकी बाजार में जून की डिलिवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर 1.8% यानी करीब $61 नीचे $3,281 प्रति आउंस पर दर्ज किए गए।

भारत में आज चांदी के भाव (12 मई)

चांदी की कीमतों में घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की गई। ये सोमवार 12 मई को ₹96,310 प्रति किलो पर रही जो रविवार की तुलना में 0.6% कम थी। वहीं, जुलाई डिलिवरी ट्रेड के लिए MCX Silver में भी 0.5% की गिरावट रही और ये ₹96,188 प्रति किलो पर रहे।

प्रमुख शहरों की बात करें तो एक किलो चांदी की कीमत दिल्ली में ₹96,020, मुंबई में ₹96,190, चेन्नई में ₹96,470 और कोलकाता में ₹96,070 रही।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख