return to news
  1. Globe Civil Projects ने IPO के लिए तय किया प्राइस बैंड, 24 जून से खुलेगा इश्यू

मार्केट न्यूज़

Globe Civil Projects ने IPO के लिए तय किया प्राइस बैंड, 24 जून से खुलेगा इश्यू

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 17, 2025, 17:11 IST

सारांश

Globe Civil Projects IPO: ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ के तहत 1.67 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Globe Civil Projects IPO

Globe Civil Projects IPO: यह आईपीओ 24 जून को खुलेगा और 26 जून को बंद होगा।

Globe Civil Projects IPO: सिविल कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए आज 17 जून को प्राइस बैंड की घोषणा कर दी है। इस आईपीओ के लिए 67-71 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह आईपीओ 24 जून को खुलेगा और 26 जून को बंद होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 119 करोड़ रुपये जुटाने का है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Globe Civil Projects IPO के बारे में

ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ के तहत 1.67 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 211 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को अपर बैंड के हिसाब से कम से कम 14,981 रुपये का निवेश करना होगा। वेद प्रकाश खुराना, निपुण खुराना और विपुल खुराना कंपनी के प्रमोटर हैं।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होने की उम्मीद है। रिफंड की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर एक जुलाई को होने की उम्मीद है।

Globe Civil Projects का बिजनेस

ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की स्थापना साल 2002 में हुई थी। यह एक EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनी है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी ने अब तक 11 राज्यों में सफलतापूर्वक प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

अब तक कंपनी ने 37 प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं। अभी 12 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 5 प्रोजेक्ट्स सामाजिक और व्यावसायिक (सोशल एंड कमर्शियल) हैं।

31 अगस्त 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹8929.45 मिलियन की है, जिसमें 14 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इनमें 6 प्रोजेक्ट्स: इंफ्रास्ट्रक्चर - सोशल और कमर्शियल, 3 प्रोजेक्ट्स: इंफ्रास्ट्रक्चर - ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स, 4 प्रोजेक्ट्स: नॉन-इंफ्रास्ट्रक्चर - हाउसिंग और 1 प्रोजेक्ट: नॉन-इंफ्रास्ट्रक्चर - कमर्शियल ऑफिस है। 31 अगस्त 2024 तक कंपनी में 112 स्थायी कर्मचारी काम कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख